फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   26 new cases were found in one day of Corona

Yamuna Nagar News: कोरोना के एक दिन में 26 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
26 new cases were found in one day of Corona
कोरोना महामारी जिले में एक बार फिर से पांव पसारने लगी है। वीरवार को जिले में एक ही दिन में 26 नए केस मिले हैं। ये अब तक एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा केस हैं। राहत की बात यह है कि एक तरफ जहां 26 नए केस मिले वहीं वीरवार को 27 लोग करोना को हराकर ठीक भी हुए। लोगों केे ठीक होने के कारण जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या अब 31 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को 217 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। वहीं पहले से भेजे गए 1413 सैंपल की रिपोर्ट अभी लैब से आनी बाकी है। इसलिए अभी कोरोना के केस में बढ़ोतरी हो सकती है। सक्रिय मरीजों में से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि 24 को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत व पॉजिटिविटी रेट 4.53 प्रतिशत है।
विज्ञापन


कोरोना तेजी से फैल रहा है। इस माह में रादौर क्षेत्र में 52 वर्षीय एक महिला की कोरोना से एक मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद लोग कोरोना से बचाव को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। सरकार आदेश जारी कर चुकी है कि 100 से ज्यादा लोग जहां पर एकत्रित होंगे वहां पर चेहरे पर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके बावजूद अभी तक लोगों को मास्क पहनने की आदत नहीं लगी है। भीड़ वाली जगहों पर भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना का जो वेरिएंट इस वक्त लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है वह पहले वेरिएंट से थोड़ा कमजोर है। लेकिन इसकी चपेट में आने वाले लोगों को पहले से दूसरी कोई बीमारी है तो यह उसकी जान भी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि वीरवार को जिले में कोरोना के 26 नए केस मिले जबकि 27 लोग ठीक भी हुए हैं। उन्होंने लोगों भीड़ वाली जगहों पर लोग मास्क जरूर पहने, नहीं तो यह बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है।


तारीख सैंपल केस
29 मार्च 89 5
30 मार्च 85 8
31 माचऱ 86 10
01 अप्रैल 97 0
02 अप्रैल 98 13
03 अप्रैल 175 7
04 अप्रैल 102 9
05 अप्रैल 85 13
06 अप्रैल 155 7
07 अप्रैल 196 10
08 अप्रैल 296 16
09 अप्रैल 187 02
10 अप्रैल 209 9
11 अप्रैल 245 2
12 अप्रैल 209 14
13 अप्रैल 219 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed