फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   25 thousand looted from petrol pump operator, Yamunanagar

आंखों में मिर्ची पाउडर डाल पेट्रोल पंप संचालक से लूटे 25 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
25 thousand looted from petrol pump operator, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पेट्रोल पंप संचालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल तीन बदमाशों ने उनसे 25 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के समय संचालक पेट्रोल पंप से नकदी लेकर घर लौट रहा था। बिलासपुर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है।
पिंजौर निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसका मछरौली में पेट्रोप पंप है और वह बिलासपुर में किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह पेट्रोप पंप से हिसाब कर बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह अपने पेट्रोल पंप से करीब आधा किलोमीटर बिलासपुर की तरफ आया तो बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक आए। जब वह उनके नजदीक से निकलने लगा तो बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इससे वह एकदम रुक गया। तभी बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने उसके पास से 25 हजार रुपये लूट लिए। यह रुपये वह पेट्रोल पंप से लेकर जा रहा है। उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना पेट्रोल पंप कर्मियों को दी। जो उसे थाने लेकर गए। पुलिस ने इस शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर रहे है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed