फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2.40 lakh looted from a milk trader

Yamuna Nagar News: दूध कारोबारी से लूटे 2.40 लाख

Sun, 15 Dec 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
2.40 lakh looted from a milk trader
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दूध डेयरी से 2.40 लाख की पेमेंट एकत्रित कर घर लौट रहे कारोबारी पर कुछ युवकों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे पीटा और उसकी कार की शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि आरोपियों ने उससे 2.40 लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया।
पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। कैंप कॉलोनी निवासी शिवम छाबड़ा ने बताया कि उसका देशी घी व मिल्क पाउडर ट्रेडिंग का काम है।
विज्ञापन

10 दिसंबर को वह कार में छछरौली, प्रतापनगर व मटका चौक स्थित डेयरियों से पेमेंट एकत्रित करके घर आ रहा था। रात करीब पौने 12 बजे जब वह सेक्टर-17 के जिंदल अस्पताल के कट के पास पहुंचा तो चांदपुर निवासी दीप उर्फ शमशेर ने उसे इशारा देकर रोक लिया। जैसे ही उसने कार रोकी तो शमशेर ने आवाज लगाकर साइड में खड़ी कार से दो-तीन युवकों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वह कुछ समझ पाता चारों आरोपी उसकी कार में जबरन बैठ गए। इसके बाद शमशेर उससे बात करने के लिए सेक्टर-17 में एक मकान में ले गए। थोड़ी देर बाद वहां पर राकेश व रजत समेत तीन-चार युवक और आ गए। आरोपियों के हाथों में रॉड, डंडे व बिंडे थे।
आते ही आरोपियों ने शमशेर के साथ मिलकर उससे मारपीट की। आरोपियों ने रॉड व डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। उसकी कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी कार के अंदर रखे लगभग दो लाख 40 हजार रुपये, मोबाइल उससे लूट लिया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

बाद में उसके परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। सेक्टर-17 थाना प्रभारी जसमेर गुलिया का कहना है कि मामले में दीप उर्फ शमशेर, राकेश व रजत को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed