{"_id":"61b8f7c545591a7a382b94c6","slug":"23-students-got-admission-in-iti-on-the-second-day-of-the-sixth-phase-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl927752175","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे चरण के दूसरे दिन 23 विद्यार्थियों को मिला आईटीआई में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे चरण के दूसरे दिन 23 विद्यार्थियों को मिला आईटीआई में प्रवेश
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए मंगलवार को छठे चरण के दूसरे दिन भी सभी सीट भर नहीं र्पाइं। इस दौरान मात्र 23 विद्यार्थियों का ही दाखिला हो पाया। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन भी आधे विद्यार्थी ही दाखिला के लिए पहुंचे। जिसमें से मात्र 23 को ही प्रवेश दिया गया। मंगलवार को कुल 39 विद्यार्थियों ने दाखिला के लिए आवेदन किया। जिसमें से 16 को प्रवेश के लिए अयोग्य पाया गया। अन्य 23 के दस्तावेज दुरुस्त होने पर उन्हें दाखिला दे दिया गया। तीसरे दिन भी दाखिला के लिए प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होगी। अभी भी रिक्त सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी।
दाखिला के लिए मंगलवार को सुबह नौ बजे प्रक्रिया शुरू हो गई। दाखिला समिति के सदस्य तो समय पर पहुंच गए, लेकिन विद्यार्थी प्रक्रिया के लिए नहीं पहुंचे। विद्यार्थियों के न आने के कारण समिति सदस्य खाली ही बैठे रहे। शाम पांच बजे तक एक-दो करके विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहा।
दाखिला करवाने आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए संस्थान में छह सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक सहायता दल में तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों के दस्तावेजों को क्रमानुसार लगाना, आवेदन करना सहित अन्य कार्य केंद्र सदस्यों की ओर से करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
आईटीआई प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि छठे चरण की कॉउंसलिंग शुरू हो चुकी है। सोमवार को दाखिला के छठे चरण की शुरुआत की गई थी। पहले दिन कुल 70 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। जबकि मंगलवार 23 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। कॉउंसलिंग चल रही है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे काउंसलिंग में पहुंचे और दाखिला प्राप्त करें। आईटीआई संस्थान में प्रवेश पाने का यह अंतिम मौका है।
ऑफलाइन मोड पर हो रहे दाखिले
विभाग की ओर से पांच चरण में दाखिले किए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड पर हुई थी। परंतु छठा चरण ऑफलाइन चलेगा। जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन के साथ ही सीट दी जाएगी। दस्तावेजों जांच के साथ ही प्रवेश दिया जाना है। इसमें किसी प्रकार का आरक्षण नहीं लागू होगा। यह चरण 19 दिसंबर तक चलेगा और 18 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं।