फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   22 organizations honored for bringing youth on 'right track', Yamunanagar

युवाओं को ‘सही राह’ पर लाने वाली 22 संस्थाएं सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
22 organizations honored for bringing youth on 'right track', Yamunanagar
सम्मान समारोह में संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ मौजूद मेयर मदन चौहान व पुलिस अधीक्षक कमलदीप ग? - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मंगलवार को कहा कि पुलिस की नशा विरोधी ‘सही राह’ मुहिम को सफलता मिल रही है। मुहिम से जुड़ी संस्थाओं के जागरूकता अभियान पुराना हमीदा, आजाद नगर, तीर्थ नगर, लापरा व अन्य स्थानों पर नशा काफी कम हुआ है। अब पुलिस घर-घर जाकर नशा रोगियों की तलाश कर उपचार दिलाएगी। पुलिस अधीक्षक मेयर हाउस पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समारोह में मेयर मदन चौहान ने पुलिस अधीक्षक और नशा विरोधी मुहिम से जुड़ी 22 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
मेयर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के नेतृत्व में पुलिस नशे के खिलाफ सराहनीय कार्य कर रही है। ‘सही राह’ मुहिम से जुड़कर 22 संस्थाएं नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है। इस अभियान से पुराना हमीदा, पांसरा, बाड़ी माजरा समेत अनेक क्षेत्रों में नशे पर अंकुश लगा है। नशा तस्करों को पकड़ा गया है। वहीं नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को उपचार दिलाया जा रहा है। शहरवासियों को भी इस मुहिम से जुड़कर नशे के खिलाफ आवाज उठानी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने ‘सही राह’ मुहिम में अब तक 220 लोगों को नशा छुड़ाने के लिए पुलिस इलाज करा चुकी है। वहीं 300 से अधिक कॉल हेल्पलाइन पर आई है। उन्होंने कहा कि जिस एरिया में नशे को लेकर ज्यादा दिक्कत थी, वहां पर सर्वे कराया जा रहा है। जो लोग नशा छोड़ने के लिए पुलिस की इस मुहिम से नहीं जुड़े है। अब इन लोगों से नशा छुड़ाने का पुलिस का टारगेट है। उन्होंने इस कार्य में मेयर व सभी पार्षदों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मेयर व सभी पार्षदों ने इस मुहिम में हर तरह का सहयोग करने का भरोसा दिया। इस मौके मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, पार्षद संजय राणा, प्रीति जोहर, रामआसरे, सुरेंद्र शर्मा, संकेत प्रकाश, संजीव कुमार, प्रिंस शर्मा, अभिषेक शर्मा, पवन बिट्टू, शिवराम, अनिल कांबोज, कर्मवीर सेठी, वेद प्रकाश, नीरज गोस्वामी, विभा गुप्ता, विकास क्वात्रा आदि मौजूद रहें।
इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह में ओम सेवा संस्थान से सुशील कुमार आर्य, सत्यकर्म फाउंडेशन रादौर से अजय राव, शांति फाउंडेशन से प्रिया अरोड़ा, सर्व जागरूक संगठन से डॉ. पायल बक्शी, डॉग रेस्क्यू ऑर्गेनाइजेशन से नकुल गोयल, पंडित करता राम मेमोरियल समाज सेवा समिति कांसापुर से पूर्ण चंद शर्मा, हमीदा ग्रुप से सुरेंद्र कुमार मदान, ऑटो रिक्शा युनियन से रमेश कुमार मंगा, एक सोच नई सोच से शशि, इम्पलोयर पीपल से दिलदार हुसैन, श्री हरी भगत समाज सेवा गांधी नगर से सतीश शर्मा, क्राइम ऑर्गेनाइजेशन से अमीर अलवी का सम्मान किया गया।

इसके अलावा सर्व शोषित समाज संग फेस 2 चंडीगढ़ से नानक सैनी, ऑल इंडिया पूर्वांचल वेलफेयर ट्रस्ट संजय विहार से कांति मोहन सिंह, हमीदा सुधार समिति आनंद कॉलोनी से मोहम्मद आमीर, डॉ. बीआर आंबेडकर कमेटी पुराना हमीदा से सौरव कुमार, मां भगवती जागरण समिति से आनंद कुमार गुजराल, हरियाणा पूर्वांचल सेवा समिति से रविंद्र चौरसिया, अखिल भारतीय पूर्वांचल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट से पवन प्रताप यादव, वुमन हेल्प लाइन से अनुराधा शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed