फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   21 children were born on the day of consecration

Yamuna Nagar News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुआ 21 बच्चों का जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
21 children were born on the day of consecration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले में 21 बच्चों का जन्म हुआ। इस दिन बच्चों के आगमन से उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया। वहीं कुछ परिजन ऐसे भी थे जो राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलीवरी कराना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा करने से मना कर दिया। ऐसा करके डॉक्टर बच्चों की जान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते थे।
जिले में इस दिन गर्भवतियों की सबसे ज्यादा डिलीवरी राठी अस्पताल में हुई। यहां नौ बच्चों का जन्म हुआ। वहीं मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में चार बच्चों का जन्म हुआ। इसके अलावा गाबा अस्पताल में तीन, एसपी अस्पताल में एक व ईशान अस्पताल जगाधरी में दो बच्चों का जन्म हुआ।
विज्ञापन

गाबा अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतिंद्र कौर गाबा ने बताया कि उनके पास तीन-चार लोग ऐसे आए थे जिनमें महिलाओं की डिलीवरी में अभी समय था। परंतु वह ऑप्रेशन के माध्य से 22 जनवरी को ही बच्चे के जन्म होने की मांग पर अड़े थे। परंतु उन्होंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। दरअसल समय से पहले जन्म होने से बच्चे की जान को खतरा हो सकता है। वह दूसरे अस्पताल में गए या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed