फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2.10 lakh cheated in the name of sending to Dubai, Yamunanagar

दुबई भेजने के नाम पर 2.10 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh cheated in the name of sending to Dubai, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दुबई भेजने के नाम पर खानपुर माजरा निवासी रणधीर सिंह से दो लाख 10 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप छज्जू नगला गांव के पूर्व सरपंच ज्ञान चंद पर लगा है। पुलिस ने आरोपी ज्ञान चंद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
खानपुर माजरा निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी की कृष्णा कॉलोनी में रहता है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात छज्जू नगला के पूर्व सरपंच ज्ञान चंद से हुई। उसने आरोपी से कहा कि वह दुबई जाना चाहता है और वह उसकी मदद करें। तब उसने बताया कि उसके दुबई में कई जानकार है। वह उसे दुबई भेज देगा और वहां पर उसे रोजगार भी दिलवा देगा। तब आरोपी ने उसे दुबई भेजने के लिए पांच लाख रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने 2 लाख 10 हजार रुपये दुबई भेजने से पहले और बाकी की रकम वहां जाने के बाद देने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर उसने नौ अप्रैल 2020 को आरोपी को दो लाख 10 हजार रुपये, फोटो, शिक्षा के प्रमाणपत्र, आईडी प्रुफ व पासपोर्ट दे दिया। आरोपी ने जल्द ही फाइल तैयार कर उसे दुबई भेजने की बात कही। लेकिन इसके बाद आरोपी ने उसे दुबई नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बाद भी जब आरोपी ने उसे दुबई नहीं भेजा तो उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे। लेकिन आरोपी ने रुपये देने से भी मना कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने और दोबारा रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र का कहना है कि आरोपी छज्जू नगला के पूर्व सरपंच ज्ञान चंद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
रजिस्टरी करवाने के नाम पर 1.32 लाख की ठगी
फर्कपुर क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार से रजिस्टरी करवाने के नाम पर एक लाख 32 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी जमीन की रजिस्टरी करवाना चाहता था। उसकी मुलाकात कोर्ट परिसर में जरनैल सिंह के साथ हुई।

आरोपी ने उसे रजिस्टरी करवाने की एवज पर स्टांप ड्यूटी के लिए एक लाख 32 हजार रुपये की मांग की। उसने 17 जुलाई 2020 को आरोपी को यह रकम दे दी। आरोपी ने अब तक उसकी जमीन की रजिस्टरी नहीं करवाई। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed