फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   18.55 grams of heroin recovered, youth sent to jail

Yamuna Nagar News: 18.55 ग्राम हेरोइन बरामद कर युवक को जेल भेजा

Thu, 11 Dec 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Dec 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
18.55 grams of heroin recovered, youth sent to jail
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने गांव पांजूपुर श्मशान घाट के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 18.55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव शादीपुर निवासी नौशाद के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक यमुनानगर थाने की टीम शाम को गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली थी कि पांजूपुर श्मशान घाट के पास एक युवक संदिग्ध हालात में घूम रहा है। आरोपी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उसने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उससे 18.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed