{"_id":"60a95caa8ebc3e1c8d01287b","slug":"18-lakh-rupees-grabbed-from-woman-in-the-name-of-sending-son-to-america-yamuna-nagar-news-knl707157177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर महिला से हड़पे 18 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर महिला से हड़पे 18 लाख रुपये
विज्ञापन
यमुनानगर। बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर दंपती समेत तीन लोगों ने मलिकपुर निवासी ललतेश से 18 लाख रुपये हड़प लिए। अमेरिका ले जाने की बात कहकर आरोपी पहले युवक को साउथ अफ्रीका ले गए। इसके बाद ग्रीस लेकर गए, लेकिन उसे अमेरिका नहीं भेजा। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने साउथ अफ्रीका व ग्रीस में उसके बेटे को परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर युवक इमरजेंसी पासपोर्ट पर वापस आया। बेटे को अमेरिका न भेजने पर महिला ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलिकपुर निवासी ललतेश ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के रजत सिंह ने वर्ष 2016 में दसवीं कक्षा पास की थी, तब से उसका बेटा विदेश जाने जाना चाहता था। गांव मुजाफ्त निवासी मोनिका चौधरी व उसका पति अमित उनकी रिश्तेदारी में लगते हैं। वे दोनों लोगों को विदेश में भिजवाने का काम करते हैं। मार्च 2017 में आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाया कि वे उसके बेटे रजत सिंह को अमेरिका में भिजवा देंगे और उसकी वहां जॉब भी लगवा देंगे। अमेरिका में उनके काफी एजेंट हैं। वो आरोपियों की बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी दंपती ने उसे बैंक कॉलोनी में रह रहे अकालगढ़ निवासी प्रवीन कुमार से मिलवाया। तब तीनों आरोपियों ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने का 18 लाख रुपये खर्च बताया। उसने आरोपियों को एडवांस पांच लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपियों ने उससे उसके बेटे का पासपोर्ट, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाणपत्र, पैनकार्ड व अन्य दस्तावेज ले लिए और बाकी रुपयों का जल्द इंतजाम करने को कहा। इस तरह आरोपियों ने उनसे रकम ले ली। इसके बाद उसके बेटे को अन्य स्थानों पर भेजा पर अमेरिका नहीं भेजा।
शिकायत पर पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी, इमिग्रेशन एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।