फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1683 candidates took the exam to become a guru, Yamunanagar

गुरु बनने के लिए 1683 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
1683 candidates took the exam to become a guru, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिष्यों को पढ़ाने के लिए शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा लेवल-3 पीजीटी-लेक्चरर की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 1809 में से 1683 उम्मीदवारों ने गुरु बनने का इम्तिहान दिया, जबकि 126 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान प्रशासन की तरफ से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। किसी भी अभ्यर्थी को बिना चेकिंग केेंद्र के अंदर जाने नहीं दिया गया। नकल रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से उड़नदस्ते बनाए गए थे। उड़नदस्तों ने केंद्रों पर जाकर जांच की। परीक्षा के दौरान पूरी सख्ती बरती गई। अभ्यर्थियों को केंद्र में जाने से पूर्व अपना सामान जमा करने के लिए कहा गया। रविवार को लेवल-2 टीजीटी कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगीऔर लेवल-1 की परीक्षा पीआरटी कक्षा एक से पांच तक के लिए शाम तीन से साढ़े पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

किस केंद्र पर कितने रहे अनुपस्थित
प्रशासन की तरफ से छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे इनमें जीएनजी कॉलेज संतपुरा बी-वन पर 310 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें 294 ही दे पाए, जबकि 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह जीएनजी कॉलेज संतपुरा बी-टू परीक्षा केंद्र पर 310 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 284 उपस्थित रहे और 26 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा जीएनजी कॉलेज संतपुरा बी-थ्री केंद्र पर 310 में से 290 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 20 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार गुरु नानक खालसा कॉलेज बी-वन परीक्षा केंद्र पर 310 में से 283 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 27 अनुपस्थित रहे। गुरु नानक खालसा कॉलेज बी-टू केंद्र पर 310 अभ्यर्थियों में से 292 परीक्षा दे पाए, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन परीक्षा केंद्र पर 259 में से 240 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 19 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed