{"_id":"5d014cfebdec2207680ed67c","slug":"15603663243-yamuna-nagar-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन के बाद पिंजौर मदरसे में निकाह रचाकर युवती ने हाईकोर्ट से मांगी प्रोटेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन के बाद पिंजौर मदरसे में निकाह रचाकर युवती ने हाईकोर्ट से मांगी प्रोटेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से अगवा हुई एक संगठन के कार्यकर्ता की 19 वर्षीय बेटी ने समुदाय विशेष के एक युवक नबील से पिंजौर के मदरसे में निकाह रचा लिया। इससे पहले समुदाय विशेष के लोगों ने लड़की का धर्म व नाम परिवर्तन करवाया। आरोपी युवक सोमवार को ही उसे पिंजौर ले गया था। उसी दिन पिंजौर के मदरसे में युवती का नाम परिवर्तन कर नया नाम रखा गया। इसके बाद दोनों का निकाह पढ़ा गया। पूरी प्लानिंग आरोपी युवक ने पहले से ही कर रखी थी। अपने परिजनों से जान का खतरा देख बुधवार को युवती के नाम से हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका अर्जी दायर की गई। जिसमें कुछ डॉक्यूमेंट पूरे करने की बात कोर्ट ने कही है। इस पर कोर्ट 17 जून को सुनवाई करेगी। वहीं लड़की के वकील का कहना है कि उनकी याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे हालात में पुलिस युवक-युवती को गिरफ्तार नहीं कर सकती। उधर, मामले को देख रहे डीएसपी हेडक्वार्टर का कहना है कि पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
समुदाय विशेष के लोगों की मौजूदगी में पढ़ा निकाह :
सोमवार सुबह करीब आठ बजे समुदाय विशेष का युवक नबील एक संगठन के कार्यकर्ता की 19 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया था। युवती के पिता का आरोप था कि आरोपी नबील ने साजिश के तहत उसकी बेटी को अगवा किया। उन्होंने घर से छह-सात तोले सोने के गहने व 40-50 हजार रुपये की नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया था। साजिश में आरोपी युवक नबील की बहन नाबिया व साथी परवेज व जावेद समेत कई लोगों का हाथ बताया। आरोपी युवक प्लानिंग के तहत लड़की को पिंजौर स्थित मदरसे में ले गया। जहां काजी व मौलवी के साथ मिलकर पहले लड़की का नाम बदला। इसके बाद समुदाय विशेष के मौजीज लोगों की मौजूदगी में दोनों का निकाह पढ़ा गया। बुधवार को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा लड़की की तरफ से हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका अर्जी लगाई गई।
पुलिस की टीमें यूपी में करती रही तलाश, युवक ने हरियाणा में ही पढ़वाया निकाह :
लड़की के अगवा होने के बाद अंबाला एडीजीपी आलोक राय व एडिशनल एसपी आस्था मोदी यमुनानगर पहुंचे। पुलिस को फटकार लगाई गई। इसके बाद एडीजीपी ने पुलिस की सात टीमें बनाई। ये टीमें यूपी के इलाहाबाद तक उनकी तलाश करती रही। लेकिन इधर आरोपी युवक हरियाणा में ही था। इसकी किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई। आरोपी ने पिंजौर में जाकर निकाह पढ़वाया।
विज्ञापन
संगठनों ने बनाई रणनीति
समुदाय विशेष के युवक द्वारा लड़की को अगवा करने के मामले में मंगलवार को कुछ संगठनों ने लघु सचिवालय में रोष जताया था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। ये संगठन बुधवार को दिनभर आरोपी व लड़की की तलाश के लिए रणनीति बनाते रहे। इन संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा यदि जल्द आरोपी युवक का पता कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे कोई बड़ा कदम उठाने का मजबूर होंगे।
सुनियोजित तरीके से लड़कियों को फंसाया जा रहा है
संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि लड़की को सुनियोजित तरीके से फंसाया जा रहा है। आनन-फानन में धर्म परिवर्तन, नाम बदलना और फिर हाई कोर्ट में प्रोटेक्शन की मांग, ये सब पहले से तय था। उनका कहना है कि जिस मौलवी ने यह निकाह करवाया है, वह पहले भी काफी संख्या में लड़कियों का निकाह करवा चुका है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
पुलिस की तमाम टीमें युवक व युवती की तलाश में जुटी हुई हैं। हमें पता चला है कि उन्होंने हाईकोर्ट में प्रोटेक्शन मांगा है, लेकिन कोर्ट 17 जून को सुनवाई करेगी। इस दौरान अगर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है तो उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और लड़की के बयान करवाएं जाएंगे।
-सुभाषचंद, डीएसपी हेडक्वार्टर।