फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर बनाई रणनीति

कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर बनाई रणनीति

Tue, 26 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर बनाई रणनीति
कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

बिलासपुर।
हरियाणा सरकार पीडब्लूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन के कर्मचारियों की बैठक का आयोजन जन स्वास्थ्य विभाग साढौरा कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान सतीश शर्मा ने की। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श कर आगामी रणनीति बनाई गई।

सतीश शर्मा ने कहा कि संगठन ने हमेशा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने ओर एक जुट होने का आह्वान किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान पाल चंद, सचिव सतबीर, कोषाध्यक्ष वेद पाल, सुरेंद्र, मामराज, मामचंद व अन्य कर्मचारियों ने राज्य प्रधान शिव कुमार पराशर के नेतृत्व में वर्करज यूनियन में आस्था व विश्वास जताते हुए यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। राज्य प्रधान शिव कुमार ने सभी कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए इसे कर्मचारियों व संगठन के हित में एक सराहनीय कदम बताया। शाखा प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्र में लगे नलकूपों के ऑपरेटरों ने भी यूनियन की सदस्यता ग्रहण की थी। मौके पर सचिव सुदेश कुमार, साहब सिंह, मांगे राम, गुरमेल, राजपाल सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed