फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पहले दस स्थानों में छह स्थानों में छात्राओं ने पाई कामयाबी

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पहले दस स्थानों में छह स्थानों में छात्राओं ने पाई कामयाबी

Mon, 11 Mar 2019 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पहले दस स्थानों में छह स्थानों में छात्राओं ने पाई कामयाबी
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पहले दस स्थानों में छह स्थानों पर छात्राओं ने पाई कामयाबी
विज्ञापन

यमुनानगर। तिलक राज प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान के एमबीए संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पहले दस स्थानों में से छह स्थानों पर कामयाबी पाई है। संस्थान निदेशक डॉ. विकास दरयाल ने बताया कि यह वर्ष संस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण वर्ष रहा। संस्थान के विद्यार्थियों ने 91.66 प्रतिशत परिणाम देकर संस्थान का नाम रोशन किया है। एमबीए प्रथम सेमेस्टर की इस परीक्षा में कुमारी संजना ने 85.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, गौरी ने 80.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। भावना ने 78.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कर छठा, हिमांशी ने 78.2 प्रतिश अंक लेकर 8वां स्थान, मेघना व महक गोयल ने नौवां और दसवां स्थान प्राप्त किया। संस्थान निदेशक डॉ. विकास दरयाल तथा संस्थान के सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों की इस कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed