फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   16 गांव वापस सरस्वती नगर के उप तहसील में आए

16 गांव वापस सरस्वती नगर के उप तहसील में आए

Mon, 11 Mar 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
16 गांव वापस सरस्वती नगर के उप तहसील में आए
16 गांव वापस सरस्वती नगर के उप तहसील में आए
विज्ञापन

सरस्वती नगर। सरस्वती नगर के चार पटवार सर्कल के 16 गांव ऊंचा चंदना, काजीबांस, झाड़ चंदना, काबुलपुर, फरीदपुर, दौलतपुर, गुंदियानी, जमालपुर, झींवरेहड़ी, महमूदपुर ,बल्सुआ, रामगढ़, बीड़ बल्सुआ, साहबपुरा, गढ़ी कुछ समय पहले यहां से काटकर सरकार ने रादौर तहसील के साथ लगा दिए थे। जिसकी वजह से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई थी, क्योंकि सरस्वती नगर की उप तहसील उन्हें नजदीक पढ़ती थी। उन्हें रादौर अपने कामों के लिए स्पेशल जाना पड़ता है। उन दिनों इन गांवों के लोगों ने काफी रोष प्रदर्शन किए। गांव के प्रतिनिधि हलका रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा से भी मिले। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिलाया था कि वह इस संबंध में अपना पूरा प्रयास करेंगे। अब यह गांव वापस सरस्वती नगर उप तहसील में लग गए हैं। इन गांवों के वापस यहां लगने पर ब्लॉक समिति चेयरमैन रेनू अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, सतपाल सैनी, नंबरदार एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान यशपाल धीमान, संजीव लांबा, कृष्ण लाल, कुलबीर काजीबांस, गुरमेज ऊंचा चंदना ने खुशी जाहिर करते हुए हलका विधायक श्याम सिंह राणा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed