फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एप पर करें चुनाव संबंधी शिकायत: डीसी

एप पर करें चुनाव संबंधी शिकायत: डीसी

Mon, 11 Mar 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
एप पर करें चुनाव संबंधी शिकायत: डीसी
एप पर करें चुनाव संबंधी शिकायत: डीसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आमना तस्नीम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में तुरंत प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई हैै तथा आचार संहिता की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोग की हिदायतों अनुसार 1950 हेल्पलाईन सेवा शुरू की गई है, जिस पर कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं या अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होगा, जिसके लिए 16 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा 23 अप्रैल तक नामांकन दर्ज करवाए जा सकेंगे। इसी प्रकार 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 26 अप्रैल तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। इसके तहत 12 मई को मतदान होगा तथा 23 मई को मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की अनुपालना में प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया पर निगरानी तथा विज्ञापन के पूर्व सत्यापन हेतू मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मोनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। कोई भी नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की घटना का वीडियो या फोटो इस एप पर अपलोड कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायत दर्ज होने पर संबंधित अथोरिटी को 100 मिनट में इस शिकायत का निवारण करना होता है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा राजनीतिक पार्टियों को किसी भी प्रकार की अनुमति लेने हेतू ऑनलाईन सुविधा एप शुरू की गई है। यह एक सिंगल विंडो एप है। ऑनलाईन आवेदन करने पर ऑनलाईन निपटारा ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed