फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रोडवेज स्टाफ की बदसलूकी से गुस्साएं यात्रियों ने खिजराबाद बस स्टैंड पर किया हंगामा

रोडवेज स्टाफ की बदसलूकी से गुस्साएं यात्रियों ने खिजराबाद बस स्टैंड पर किया हंगामा

Mon, 04 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टाफ की बदसलूकी से गुस्साएं यात्रियों ने खिजराबाद बस स्टैंड पर किया हंगामा
खिजराबाद। रोडवेज स्टाफ की बदसलूकी से गुस्साए यात्रियों ने रविवार को खिजराबाद बस स्टैंड पर हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने बस के आगे खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी और ड्राइवर व कंडक्टर को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए। आरोप था कि इस बस के कर्मी यात्रियों से बदसलूकी व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जिससे यात्री काफी परेशान हैं। गुस्साए व परेशान यात्रियों ने कर्मचारियों की शिकायत रोडवेज जीएम से की। उधर, हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने यात्रियों व लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। वे कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। बीच रास्ते में बस खड़ी रहने से रोड जाम हो गया। जिसके चलते दूसरे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बस में बैठी सवारियों ने भी उतर कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। करीब दो घंटे हंगामा चलने के बाद यात्री व लोग किसी तरह से शांत हुए। तब जाकर रास्ता खोला गया।
विज्ञापन

बॉक्स
इस तरह हुआ हंगामा
दअरसल, गांव जाटांवाला निवासी मोहम्मद आलिम सुबह नौ बजे यमुनानगर डिपो की बस में छछरौली आने के लिए बैठा था। छछरौली बस स्टैंड से अपने गांव की ओर जाने वाली कोई बस न होने के कारण उसने बस ड्राइवर से आग्रह किया कि वह उसे शेरपुर मोड़ पर उतार दे। इसपर ड्राइवर ने हामी भहर दी। बस जैसे ही छछरौली बस स्टैंड से शेरपुर की ओर चली तो उसने कंडक्टर से कहा छछरौली शेरपुर मोड़ तक का किराया काट लें। इस पर कंडक्टर न बस रूकेगी और न ही किराया काटा जाएगा। बस सीधा खिजराबाद जाकर रूकेगी। आरोप है कि उसने पहले ही ड्राइवर से इसके लिए आग्रह किया था। लेकिन कंडक्टर ने अपनी दादागिरी दिखाते हुए बस को ड्राइवर से कहकर रोकने से मना कर दिया। इसपर उसने फिर पूछा, लेकिन कंडक्टर गुस्से में आ गया और बदतमीजी कर गाली ग्लौच करने लगा। परिचालक ने छछरौली के निकट शेरपुर मोड़ उतारने की बजाय उसे 20 किलोमीटर दूर खिजराबाद ले जाकर बस से उतारा दिया। जिसके बाद यात्री व लोगों ने गुस्से में आकर रोड जाम कर दिया और बस को आगे जाने से रोक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को किसी तरह से शांत किया। तब जाकर जाम खुला। इसके बाद कर्मचारियों ने रोडवेज जीएम से कर्मचारियों को संस्पेंड करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed