फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वेलेंटाइन डे: गुलाब का फूल देकर किया प्यार का इजहार तो किसी ने केक देकर दिलाया विश्वास

वेलेंटाइन डे: गुलाब का फूल देकर किया प्यार का इजहार तो किसी ने केक देकर दिलाया विश्वास

Fri, 15 Feb 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे: गुलाब का फूल देकर किया प्यार का इजहार तो किसी ने केक देकर दिलाया विश्वास

विज्ञापन
गुलाब का फूल देकर किया प्यार का इजहार तो किसी ने केक देकर दिलाया विश्वास
-गिफ्ट गैलरियों में मची रही धूम, रेस्तरां भी नहीं रहे खाली
यमुनानगर। वेलेंटाइन डे पर किसी ने गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया तो किसी ने खास मौके के लिए तैयार किया गया केक देकर अपने प्यार का विश्वास दिलाया। वेलेंटाइन डे पर सुबह-सुबह पत्नी ने पति को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया तो बच्चों ने भी अपने माता-पिता को गिफ्ट देकर उनका आशीर्वाद लिया। वेलेंटाइन डे पर फूल विक्रेताओं की चांदी रही। खास तौर पर उन लोगों ने कोलकाता से लाल गुलाब मंगाए थे। इनकी गुरुवार खूब बिक्री हुई। इसके अलावा जरवेरा व लिली की भी काफी बिक्री हुई। लोगों ने अपने चाहने वालों को विश करने के लिए बुके की भी खरीदारी की। फूलों के ब्रैंडेड शोरूम से गुलदस्ता रंग-बिरंगे गुलदस्ते खरीदकर एक-दूसरे को भेंट किया। वेलेंटाइन डे को लेकर शहर के कई रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कई दम्पतियों के अलावा प्रेमी जोड़े विभिन्न रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन का स्वाद चखते देखे गए।
बॉक्स
सात फरवरी से शुरू हो जाता है डे वीक
वैसे तो फरवरी का महीना प्यार वाला महीना कहा जाता है। फरवरी शुरू होते ही लोगों को वेलेंटाइन डे का इंतजार शुरू हो जाता है। सात फरवरी यानि रोज डे से इस वीक की शुरूआत हो जाती है। इसके बाद आठ को प्रपोज डे, नौ को चॉकलेट डे, दस को टेडी डे, 11 को प्रॉमिस डे, 12 को हग डे, 13 को किस डे और 14 फरवरी को मनाए गए वेलेंटाइन डे के साथ यह वीक समाप्त हो गया।
विज्ञापन


वेलेंटाइन डे को लेकर खास इंतजाम किए गए थे। कई टीम का गठन किया गया था। कर्मचारियों पर सार्वजनिक स्थानों पर नजर रखने के लिए कहा गया था। इसके अलावा महिला पुलिस को भी खास हिदायत दी गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, एसपी।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed