{"_id":"5c5f1d1ebdec222bf4528c10","slug":"1549737356276-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर वर्कशॉप चौकीदार को बंधक बनाकर 76 हजार की नगदी व स्विफ्ट कार लूटी, फिर आग लगाकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर वर्कशॉप चौकीदार को बंधक बनाकर 76 हजार की नगदी व स्विफ्ट कार लूटी, फिर आग लगाकर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर वर्कशॉप चौकीदार को बंधक बनाकर 76 हजार नगदी व कार लूटी,
आग लगाकर फरार हुए बदमाश, खराब कार को वर्कशॉप में खड़ी करने के बहाने अंदर आए बदमाश
जगाधरी की मनोहर कॉलोनी में राज मोटर्स वर्कशॉप में देर रात चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी की डीवीआर व एलईडी भी ले गए बदमाश, चार बदमाशों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी मनोहर कॉलोनी स्थित राज मोटर्स वर्कशॉप में चार बदमाशों ने चौकीदार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने खराब कार को वर्कशॉप में खड़ी करने की बात कहकर चौकीदार से गेट खुलवाया। गेट खुलते ही बदमाश चौकीदार से मारपीट करने लगे। इसके बाद उसपर गन तानकर उसे वर्कशॉप के पीछे एक कुर्सी पर बांध दिया। बदमाश वर्कशॉप से कारों का सामान, रिपेयरिंग के लिए आई एक आई-20 कार व गल्ले से 76 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। जाते वक्त बदमाश वर्कशाप के स्टोर को आग लगा गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। डीएसपी, सीआईए वन व टू, डिटेक्टिव स्टाफ व सिटी जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हुड्डा सेक्टर 17 निवासी अश्वनी कुमार छाबड़ा ने बताया कि उसकी जगाधरी की मच्छी मार्केट के पास मनोहर कालोनी में राज मोटर्स के नाम से कारों की वर्कशॉप है। दिल्ली में उनके साले की पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके लिए शुक्रवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे वह दिल्ली के लिए निकल गया था। वर्कशाप में रात्रि के समय देखभाल के लिए यूपी के फैजाबाद के गांव संतरी निवासी राम सफल व मुज्जफरनगर के गोमती गली निवासी दिनेश को चौकीदार रखा हुआ है। रात एक बजे तक राम सफल व उसके बाद दिनेश की ड्यूटी पर आता है। रात को राम सफल ड्यूटी पर था। रात करीब साढ़े अज्ञात व्यक्ति ने करीब दस बजे वर्कशाप का गेट खटखटाया। उसने गेट की खिड़की खोलकर पूछा, तो बाहर खड़े व्यक्ति ने कार खराब होने की बात कहकर उसे वर्कशॉप के अंदर खड़ी करने को कहा। कार को खड़ी करने के लिए जैसे ही चौकीदार ने गेट खोला तो चार नकाबपोश बदमाश अंदर घुस गए। आते ही बदमाशों ने चौकीदार से मारपीट की और उसके सिर पर गन तान दी। गन तान कर बदमाश उसे वर्कशाप में पीछे एक कमरे में ले गए। जहां चौकीदार राम सफल को एक कुर्सी पर बांधकर उसके मुंह पर टेप लगा दी। बदमाशों ने वर्कशाप में खड़ी दो कारों से सामान निकाला और उस सामान को वर्कशॉप में सर्विस के लिए खड़ी आई-20 कार में रख लिया। इसके बाद बदमाशों ने वर्कशॉप ऑफिस में गल्ले को तोड़कर वहां से 76 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। बदमाशों न वर्कशॉप स्टोर को आग लगाई और लूटे गए सामान और कार के साथ वहां से फरार हो गए।
एलईडी व डीवीआर में उतार ले गए बदमाश :
जिस कार को आरोपी लूट कर ले गए, वह एक वकील की कार बताई जा रही है। कार वर्कशाप में सर्विस के लिए लाई गई थी। बदमाश बड़े शातिर थे। सीसीटीवी में आरोपियों का कोई सबूत न हो इसलिए लूट के दौरान बदमाश ऑफिस में रखी एलईडी, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उतार ले गए।
विज्ञापन
बॉक्स
आधे घंटे में कुर्सी से गिरकर खुद को खोला, फिर दी सूचना :
आरोपियों के फरार होने के बाद चौकीदार ने बड़ी मुश्किल से खुद को खोला। चौकीदार ने बताया कि उसने कुर्सी समेत नीचे गिरकर बड़ी मुश्किल से मुंह की पट्टी खोली, इसके बाद बंधे हुए हाथों को खोला। खुलते ही उसने सबसे पहले अपने मालिक अश्वनी को फोन किया, लेकिन मालिक फोन नहीं उठा पाया। उसके बाद उसने दूसरे चौकीदार दिनेश को फोन किया। वह मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर बुलाई। जिन्होंने आकर स्टोर से आग बुझाई।
बॉक्स
वर्कशॉप में कौन सा सामान कहां रखा, बदमाशों को थी पूरी जानकारी :
जब बदमाश वर्कशॉप के अंदर घुसे तो उन्होंने चौकीदार से कम पूछताछ की। अपने आप ही वर्कशॉप में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बदमाशों को वर्कशॉप में कहां सीसीटीवी कैमरे लगे है, कहां उनकी डीवीआर रखी है, कहां वर्कशाप में स्टोर है और कहां पर नगदी रखी हुई है, इसकी पूरी जानकारी थी। आशंका जताई जा रही है कि वारदात में बदमाशों के साथ कोई ऐसा व्यक्ति भी था जो वर्कशॉप के बारे में पूरी जानकारी रखता था।
बॉक्स
दो महीने पहले ही लगे चौकीदार :
उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद के गांव सतरी निवासी रामसफल व मुज्जफरनगर के गोमती गली निवासी दिनेश दोनों ही राज मोटर में दो महीने पहले ही चौकीदार लगे थे। इसके अलावा रामसफल किसी दूसरी फैक्टरी में भी माली का काम करता है। दोनों ही अमरविहार कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। राम सफल की रात को एक बजे ड्यूटी खत्म होनी थी और उसके बाद दिनेश ने डयूटी पर आना था, लेकिन उससे पहले ही रामसफल ने दिनेश को फोन कर वारदात की सूचना दी। करीब डेढ घंटे तक बदमाशों ने वर्कशाप में लूटपाट की व आग लगाई।
वर्जन
राज मोटर वर्कशॉप में हुई लूटपाट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने मामले में चार अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया है। उनकी टीम सहित सीआईए वन, टू व डिटेक्टिव पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वारदात में कोई ऐसा व्यक्ति शामिल था, जिसे वर्कशॉप के बारे में पूरी जानकारी थी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
फोटो नंबर 32, 33