फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   धीमी गति से चल रहा स्टेडियम का निर्माण, फरवरी माह में बनाने का दावा करने वाले अधिकारी अब बोले, मई तक बनेगा

धीमी गति से चल रहा स्टेडियम का निर्माण, फरवरी माह में बनाने का दावा करने वाले अधिकारी अब बोले, मई तक बनेगा

Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा स्टेडियम का निर्माण, फरवरी माह में बनाने का दावा करने वाले अधिकारी अब बोले, मई तक बनेगा

विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा स्टेडियम का निर्माण, फरवरी माह में बनाने का दावा करने वाले अधिकारी अब बोले, मई तक बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। नगरपालिका की ओर से लगभग साढ़े चार एकड़ में पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे स्टेडियम का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। स्टेडियम का कार्य फरवरी महीने तक पूरा किए जाने के नपा अधिकारियों द्वारा दावे किए गए थे। लेकिन अब स्टेडियम बनाने का कार्य बेहद धीमी गति से चलने के कारण स्टेडियम को मई महीने तक पूरा किए जाने के नपा अधिकारियों द्वारा दावे किए गए है। स्टेडियम का कार्य धीमी गति से चलने के कारण शहर के युवाओं में भारी रोष देखा जा रहा है।
शहर निवासी युवा जसविंद्र, नरेंद्र, मुकेश, सुनील, धीरज आदि ने बताया कि नगरपालिका की ओर से शहर में स्टेडियम बनाने जाने का वह स्वागत करते हैं। लेकिन नगर पालिका इस स्टेडियम को बनाने में काफी देर लगा रही है और साथ ही इसका निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। शहर में इस समय खेलने के लिए कोई ग्राउंड या स्टेडियम नहीं है। जिस कारण युवा खेल पाने में असमर्थ है। स्थानीय विधायक श्यामसिंह राणा ने शहर के युवाओं की मांग पर नगरपालिका की ओर से स्टेडियम बनवाना मंजूर करवाया था। लेकिन स्टेडियम बनाने को लेकर नपा अधिकारी ज्यादा रुचि नहीं ले रहे है।
विज्ञापन

स्टेडियम न होने पर नहीं कर पा रहे अभ्यास
युवाओं ने बताया कि उन्हें पुलिस व सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यास की जरूरत है। ऐसे में शहर में कोई भी खेल स्टेडियम न होने के कारण वह अभ्यास नहीं कर पा रहे है। वहीं शहर के लोगों के पास क्रिकेट, फुटबाल, हॅाकी, कबड्डी, बैडमिंटन का मैदान व स्वीमिंग पुल जैसी सुविधाएं नहीं है। जिस कारण शहर की प्रतिभाएं दम तोड़ रही है। यदि शहर के युवाओं को खेलने के लिए मैदान व अन्य सुविधाएं मिले तो शहर के युवा खेलों के क्षेत्र में काफी उन्नति कर सकते हैं। लेकिन स्टेडियम बनाए जाने में बरती जा रही लापरवाही उन पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका एमई विकास धीमान ने कहा कि शहर में बनाए जा रहे स्टेडियम के कार्य में गति लाई जा रही है। स्टेडियम की चारदीवारी बनाने का कार्य चल रहा है। स्टेडियम के अंदर मिट्टी का भरत किया गया है। स्टेडियम मई तक बनकर तैयार होगा। तब तक शहर के लोगों को इंतजार करना पडे़गा। शहर का पार्क 80 प्रतिशत बनकर तैयार है। मार्च के पहले सप्ताह में पार्क शहर के लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed