{"_id":"5c5c3072bdec22737a367d97","slug":"1549545696612-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से मिलेगा छुटकारा, अप्रैल से 12 हजारों घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर से मिलेगा छुटकारा, अप्रैल से 12 हजारों घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खाना बनाने के एलपीजी सिलेंडर नहीं जरूरत, पीएनजी से बनेगा खाना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। लोगों को घर में गैस सिलेंडर रखने और सिलेंडर की हर माह होने वाली बुकिंग के झंझट से अब जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। पाइप्ड नेचुरल गैस यानि पीएनजी प्रोजेक्ट के तहत अप्रैल से घरों में कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए पहले चरण में 12 हजार घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे, उसके बाद से आपकी रसोई में पीएनजी से खाना पकने लगेगा। भारत पेट्रोलियम के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत गैस रिसोर्स लिमिटेड की तरफ से लाइन बिछाने का 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। अब शहर की गलियों में गैस की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक मार्च में कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिया जाएगा और मामूली सी सिक्योरिटी जमा करवाकर कनेक्शन दिए जाएंगे। हालांकि अभी कनेक्शन फीस और अन्य चार्जेज फाइनल नहीं किए गए हैं, लेकिन यह एलपीजी से करीब 20 फीसदी तक सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।
ये है पीएनजी
एलपीजी की ही तरह पीएनजी भी एक नैचुरल गैस होती है। यह मीथेन गैस में कार्बन की मात्रा हाइड्रोजन की तुलना में कम होती है, इसलिए यह पूरी तरह जल जाती है। नतीजा ये है कि यह ज्यादा एन्वायरमेंट फ्रेंडली होती है। वहीं, आपको बता दें कि पीएनजी हवा से हल्की होती है। इसके प्रयोग से हादसों की संभावना कम हो जाती हैं और एलपीजी के मुकाबले यह काफी हद तक सुरक्षित है।
इस तरह घरों में पहुंचेगी गैस
पीएनजी पाइपलाइन के जरिए घरों में पहुंचेगी और प्रति कनेक्शन एक मीटर भी लगाया जाएगा। ताकि खपत का हिसाब लगाया जा सके। पीएनजी के बाद लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लगने या गैस का अनावश्यक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। घरेलू प्रयोग के अलावा पीएनजी का लाभ विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
फेक्ट्स
-एलपीजी की कुल 29 एजेंसियां।
-3 लाख 38078 गैस उपभोक्ता।
-पहले फेज में 12 हजार घरों में पीएनजी।
-एक साल के भीतर पूरा शहर होगा कवर।
-अगले एक साल में आसपास के गांव भी।
-125 करोड़ रुपये का कुल प्रोजेक्ट।
-80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा।
ऐसे मिलेगा डोमेस्टिक कनेक्शन
-फोटो आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर जमा करना होगा।
-रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ एप्लीकेशन फीस, सिक्योरिटी डिपाजिट और कनेक्शन फीस भी देनी होगी।
-15 मीटर से अधिक जीअई या कॉपर पाइप बिछानी पड़ेगी तो उसका चार्ज अलग से देना होगा।
-रजिस्ट्रेशन के बाद सर्वे होगा कि उपभोक्ता के घर तक कनेक्शन संभव है या नहीं।
-कनेक्शन संभव होने पर स्थानीय अधिकारियों से एनओसी लेकर एमडीपीई पाइप बिछाई जाएगी।
-शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस महीने के अंत तक गलियों में लाइन दबाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। मार्च में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और घरों में गैस सप्लाई करने का लक्ष्य है। उम्मीद है कि अप्रैल से शहरवासियों को गैस मिलनी शुरू हो जाएगी।-हरनीत सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, बीजीआरएल
-पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। यह एलपीजी से सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक है। प्रयोग करने के बाद पेमेंट करनी होगी और खपत के लिए मीटर लगाया जाएगा। प्रोजेक्ट के से जुड़े अधिकारियों ने अगले दो महीने में गैस की आपूर्ति करने की बात कही है।-सुरेंद्र सिंह धौलरा, डीएफएससी