{"_id":"5c59dacabdec22499d271eb8","slug":"1549392697197-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित- साढ़े पांच हजार शहरवासियों ने दिया फीडबैक, सर्वेक्षण में 97 फीसदी स्कोर, रैकिंग सुधार की उम्मीद,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित- साढ़े पांच हजार शहरवासियों ने दिया फीडबैक, सर्वेक्षण में 97 फीसदी स्कोर, रैकिंग सुधार की उम्मीद,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 : इस बार जिले की रैंकिंग में सुधार की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 हो चुका है। पिछले दो बार के सर्वेक्षण में यमुनानगर पहले 300 शहरों में भी जगह नहीं बना पाया था, लेकिन इस बार साढ़े पांच हजार लोगों ने फीडबैक देकर रैंकिंग में सुधार का प्रयास किया है। फीडबैक में नगर निगम ने 97 फीसदी का कुल स्कोर किया है। जिससे स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की उम्मीद लगाई जा सकती है। शहरवासियों का फीडबैक कैसा काम करेगा, यह तो मार्च में आने वाले रिजल्ट में ही पता चल सकेगा। फीडबैक के मामले में यमुनानगर से आगे पंचकूला, गुरुग्राम और फरीदाबाद है।
अफसरों पर बढ़ा दबाव
सिटीजन फीडबैक में बढ़त के बाद नगर निगम अफसरों पर भी सर्वेक्षण के अगले चरण में बढ़त बनाए रखने का दबाव बढ़ गया है। लोगों ने एपलिकेशन डाउनलोड कर फीडबैक तो दे दिया, लेकिन इसके जरिए दर्ज हो रही शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा। जनवरी के सर्वे में 59 में से मात्र 13 शिकायतों का ही समाधान हो पाया। लोगों की यह शिकायत सर्वेक्षण के अंतिम रिजल्ट में झटका दे सकती है, हालांकि अफसरों ने शिकायतों के निस्तारण के लिए कई टीमें बनाकर काम शुरू करने का दावा किया था।
5000 अंकों का है सर्वे
स्वच्छ सर्वेक्षण में इस साल कुल 5000 अंक निर्धारित किए गए हैं। इनमें से 1250 अंक सिटीजन फीडबैक के हैं। इसके अलावा 1250 अंक सत्यापन के, 1250 अंक प्रत्यक्ष अवलोकन के और 1250 अंक सेवा स्तर प्रगति के हैं।
विज्ञापन
फीडबैक में कट जाते नंबर
सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक पर बहुत कुछ निर्भर है। यदि शहर के लोग अपना अच्छा फीडबैक नहीं देते, तो नंबर कट जाते और शहर काफी पिछड़ जाता है। लोगों ने स्वच्छ सर्वेक्षण की वेबसाइट पर जाकर अपना राज्य और शहर का चुनाव करने के बाद रजिस्ट्रेशन के बाद ओटीपी नंबर भरकर अपनी फीडबैक दिया है।
फेक्ट्स
एक्टिविटी जनवरी दिसंबर नवंबर
कुल रजिस्ट्रेशन-5756 5406 4596
एक्टिव सिटीजन-114 47 107
कुल शिकायत -59 27 87
रिसॉल्व -13 06 66
तत्काल रिसॉल्व- 12 03 66
स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी फीडबैक अच्छे संकेत दे रही हैं। फीडबैक देने का समय अब समाप्त हो चुका है। लोगों ने काफी अच्छा सहयोग दिया है। शहर में सफाई व्यवस्था इसी तरह से जारी रहेगी। शहरवासियों से भी अपील है कि वे अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
-अनिल नैन, चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर