फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से, पेंशनों के लिए भटक रहे लोग

डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से, पेंशनों के लिए भटक रहे लोग

Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से, पेंशनों के लिए भटक रहे लोग
डाक सेवकों की हड़ताल से पेंशन के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पिछले पंद्रह दिनों से ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्र के वृद्धों को चिलचिलाती गर्मी में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वृद्ध, विधवा व विकलांग पेंशन के लिए अपने गांवों से लगभग पंद्रह किलोमीटर की दूरी तय करके बिलासपुर स्थित डाक घर में अपनी पेंशन के लिए धक्के खा रहे हैं।
बिलासपुर डाकघर में घाड क्षेत्र के गांव मुगलवाली की 85 वर्षीय वृद्ध बंतों देवी, चलती देवी, महिंद्रो देवी, गांव चंगनौली के जगीर सिंह, अजमेरो देवी, लाज्जो देवी, सरोज बाला, अंगूरी देवी व दर्शनी देवी ने बताया कि पिछले लगभग चार सप्ताह से ग्रामीण डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जिस कारण से ग्रामीण स्तर पर डाक घर के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी वृद्ध, महिलाओं व विकलांगों को हो रही है। ग्रामीण स्तर पर ग्रामीण डाक सेवक गांवों में पेंशन वितरण का कार्य करते थे। लेकिन पिछले कई दिनों से सेवकों के हड़ताल पर जाने से वृद्धों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इस बारे में अनेक बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है लेकिन आज तक वुद्धों की समस्या की ओर से किसी ने भी देखने की जहमत नही दिखाई। बिलासपुर के अंतर्गत लगभग आठ से अधिक गांवों में पेंशन वितरण का कार्य होता है। बिलासपुर स्थित डाकघर में गांव मुगलवाली, चंगनौली, मलिक पुर बांगर, मारवा खुर्द, मारवा कलां, कपाल मोचन, चौली, दयाल गढ़, रणजीत पुर सहित आठ से अधिक गांव आते है। जहां वृद्धों, विधवाओं व विकलांगों को पेंशन वितरण का काम किया जाता है। लेकिन ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण स्तर के सभी कार्य प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन

बिलासपुर डाकघर के पोस्ट मास्टर अमर सिंह ने बताया कि कार्यालय में कर्मचारियों की कमी है, फिर भी प्रयास है कि पेंशन धारकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए। सबकों पेेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर 10 व 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed