फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कोई छेड़छाड़ करे तो डायल करें 1091

कोई छेड़छाड़ करे तो डायल करें 1091

Thu, 21 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
कोई छेड़छाड़ करे तो डायल करें 1091
कोई छेड़छाड़ करे तो डायल करें 1091
विज्ञापन

ऑपरेशन दुर्गा के तहत छात्राओं के बीच पहुंचकर महिला पुलिस की टीम ने किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जिला पुलिस द्वारा जारी ऑपरेशन दुर्गा के तहत महिला पुलिस टीम बुधवार को छात्राओं के बीच पहुंची। उन्होंने छात्राओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर क्या, करें इस बारे जागरूक किया। साथ ही सेल्फ डिफेंस के टिप्स भी दिए।
हुडा सेक्टर-17 के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में महिला थाना की प्रभारी कुलबीर कौर व थाना शहर जगाधरी प्रभारी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन दुर्गा के तहत छात्राओं को जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर ने छात्राओं से कहा कि यदि कोई आपके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ करता है तो उसकी सूचना तुरंत अपने माता-पिता व अध्यापक को दें। यदि किसी महिला के साथ रास्ते में कोई छेड़छाड़ करता है तो महिलाएं उसकी सूचना महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दें। थाना शहर प्रभारी राकेश कुमार ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए ऑपरेशन दुर्गा को सफल बनाने के लिए लड़कियों, महिलाओं व समाज के प्रबुद्ध तबके से सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन


बॉक्स
जीएनजी कालेज के पास महिला पीसीआर व स्कूटी राइडर ने किया जागरूक:
ऑपरेशन दुर्गा के तहत महिल थाने की पीसीआर व स्कूटी राइडर पर तैनात महिला कर्मचारियों ने गुरु नानक गर्ल्स कालेज के आसपास स्कूल-कालेज की छात्राओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी बच्चे, महिला व लड़की के साथ कोई छेड़खानी करता है तो उसकी सूचना तुरंत महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-5 व 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed