{"_id":"5a36bdf04f1c1b193e8b942a","slug":"15135371551414-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्कपुर पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान, 14 के चालान कर चार बाइक की इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्कपुर पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान, 14 के चालान कर चार बाइक की इंपाउंड
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्कपुर पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान, 14 के चालान कर चार बाइक की इंपाउंड
मनचलों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना पुलिस ने मनचलों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाकर 14 बाइकों के चालान किए। इनमें से कागजात न दिखाने पर चार बाइकों को इंपाउंड किया गया। एसएचओ सुभाष चंद्र विश्रोई के नेतृत्व में चलाए गए अभियान से क्षेत्र में बाइक सवारों के बीच हडकंप मचा रहा। पुलिस ने सभी मार्गों पर नाके लगाकर जांच की।
अभियान के तहत एसएचओ सुभाष चंद बिश्रोई के नेतृत्व में एएसआई सतीश कुमार, एसपीओ बीर सिंह, पीसीआर चालक अरशन खान की टीम बनाई गई। टीम द्वारा फर्कपुर फाटक, जोडिया नाका, कैंप के सरकारी स्कूल, विश्वकर्मा चौक, गांधी नगर फाटक सहित कई स्थानों पर नाके लगाकर जांच की। सड़कों पर पुलिस को अधिकतर बाइक सवार या तो पहले से ही पीछे मुढ़ गए या फिर वैकल्पिक मार्गों से फुर्र हो गए। इस दौरान पुलिस ने 14 बाइक सवारों पर कार्रवाई की। जिनमें से चार बाइक को वाहन के दस्तावेज न दिखाने पर इंपाउंड किया गया। जबकि दस अन्य बाइक के चालान किए गए। इनमें बिना आरसी, बिना हैल्मेट, थ्री राइडर, लाइसेंस, पॉल्यूशन, इंश्यारेंश आदि दस्तावेज न होने पर चालान किए गए। एसएचओ सुभाष चंद ने बताया कि मनचलों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात नियमों की अवहेलना व कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
फोटो : 15, 16