फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   छेड़छाड़ रोकने को महिला पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दुर्गा

छेड़छाड़ रोकने को महिला पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दुर्गा

Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ रोकने को महिला पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दुर्गा
छेड़छाड़ रोकने को महिला पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दुर्गा
विज्ञापन

आजादनगर, तीर्थनगर, पुराना हमीदा, कांसापुर में लड़कियों व महिलाओं को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने को महिला पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन दुर्गा चलाया। इसके तहत महिला थाना की अतिरिक्त प्रभारी कुसुम ने टीम के साथ आजादनगर, तीर्थ नगर, पुराना हमीदा, कांसेपुर के आसपास के क्षेत्र में लड़कियों को छेडछाड़ की घटनाओं से बचने के लिए स्वयं को कैसे सुरक्षित रखे, इस बारे जागरूक किया।

कुसुम ने उन्हें बताया कि यदि किसी के साथ घेरलू हिंसा या किसी प्रकार की छेड़छाड़ की वारदात होती तो उसकी सूचना पुलिस विभाग द्वारा जारी महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दें। ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। उन्होंने ऑपरेशन दुर्गा के जागरुकता अभियान के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर भी बताए, ताकि जरूरत पडने पर वह इनका प्रयोग कर अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। उन्होंने बताया कि जिला में बनाए गए महिला पुलिस थाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि पीड़ित महिलाएं महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 के अलावा महिला थाने में आकर भी अपनी पूरी बात महिला पुलिस को बिना संकोच बता सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि वह छेड़छाड़ व घरेलू हिंसा की वारदात को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

फोटो-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed