{"_id":"5a2845e24f1c1bc8678bffc0","slug":"1512588902260-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में लगा शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में लगा शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में लगा शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान
रादौर। नगर पालिका रादौर में एचडीएफसी बैंक रादौर की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ रादौर एसडीएम डॉ. पूजा भारती ने रिबन काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने की। एचडीएफसी बैंक रादौर के मैनेजर रोहित राठौर की देखरेख में लगे रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक ट्रामा सेंटर यमुनानगर की टीम ने सेवाएं दीं। रक्तदान शिविर में करीब 60 लोगों ने रक्तदान किया। एसडीएम डॉ. पूजा भारती ने कहा कि रक्तदान महादान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करके मानवता की सेवा करनी चाहिए। रक्तदान करने से शरीर पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है। 18 वर्ष से ऊपर की आयु का कोई भी युवा स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर मैनेजर रोहित राठोड, अमनदीप सिंह, तरूण अरोड़ा, रोहित अरोडा, पुनीत कुमार, ममता रानी, रिकी रानी, रणबीर सिंह, सचिन, कमल वधवा, संजीव कुमार, सेामनाथ सेठी, शालू मेहता मौजूद रहे।
फोटो-6 व 7