फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   450 एनएचएम कर्मियों ने दूसरे दिन भी नहीं किया काम, स्टेट कमेटी के आह्वान पर दो दिन और रहेगी हड़ताल

450 एनएचएम कर्मियों ने दूसरे दिन भी नहीं किया काम, स्टेट कमेटी के आह्वान पर दो दिन और रहेगी हड़ताल

Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
450 एनएचएम कर्मियों ने दूसरे दिन भी नहीं किया काम, स्टेट कमेटी के आह्वान पर दो दिन और रहेगी हड़ताल
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल बरकरार, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
विज्ञापन

- दो दिन की हड़ताल के बाद दो दिन और हड़ताल करने का लिया निर्णय
- जिले के 450 एनएचएम कर्मियों ने लगातार हड़ताल कर लगाए सरकार के खिलाफ नारे, निकाला रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
मांगों व समस्याओं को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को लगातार दूसरे दिन बरकरार रही। कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल के बाद दो दिन और हड़ताल करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने मांगों व समस्याओं को लेकर शहर में रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। 450 कर्मचारियों की हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर दिखा। स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
एनएचएम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में बतौर क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्निशियन, नर्स, एएनएम व चतुर्थी श्रेणी कर्मी की सेवाएं दे रहे कर्मचारी स्थाई नियुक्ति, वेतन लाभ, बढ़ोतरी आदि मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। बुधवार को हड़ताल लगातार दूसरे दिन बरकरार रही। कर्मचारी जिला प्रधान विजय कांबोज की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल के हर्बल पार्क में इकट्ठे हुए। यहां नारेबाजी कर रोष जताया। विजय कांबोज ने कहा कि सरकार ने अक्तूबर माह में मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था, मगर आज तक एक भी मांग पूरी नहीं की। इससे एनएचएम कर्मचारियों में रोष है। इसी को लेकर हड़ताल की जा रही है। रोष सभा करने के बाद सभी कर्मचारी जुलूस के रूप में रोष मार्च निकालते हुए स्पीकर आवास पहुंचे। जहां स्पीकर कंवरपाल को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सूरजभान, सुशील, पूजा व अनु आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर कामकाज रहा ठप
एनएचएम के तहत जिले में लगे करीब 450 कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर दिखाई दिया। क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्निशियन, नर्स, चतुर्थी श्रेणी कर्मचारी, एएनएम के तौर पर कार्यरत इन कर्मचारियों की सेवाएं नहीं मिलने मरीजों के साथ स्टाफ सदस्य भी परेशान दिखे। एनएचएम कर्मचारी स्टेट कमेटी के आह्वान पर दो दिन और हड़ताल पर जाने का एलान कर चुके हैं। इससे अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ व मरीजों की परेशानी और बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-2/3/10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed