{"_id":"5a2845d94f1c1bbd208b523b","slug":"15125888931612-21-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 21 दिसंबर तक अलग-अलग खंडों में बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे अध्यापक: संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 21 दिसंबर तक अलग-अलग खंडों में बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे अध्यापक: संघ
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
12 से 21 दिसंबर तक अलग-अलग खंडों में बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर अध्यापक 12 से 21 दिसंबर तक अलग-अलग खंडों में प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय बुधवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ व स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
बैठक मॉडल टाउन के शहीद नवीन वेद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राकेश धनखड़ ने की। जिला प्रचार सचिव रामनरेश व उपप्रधान प्रीतम सिंह बालियान, जिला सचिव जगपाल सिंह व सह सचिव वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में लिए फैसले के अनुसार अध्यापक 12 दिसंबर को रादौर, 13 को जगाधरी, 14 को सरस्वतीनगर, 15 को छछरौली, 19 को साढ़ौरा व 21 को बिलासपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। पूर्व राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान ने बताया कि 70 साल बाद देश में 30 करोड़ लोग अनपढ़ हैं। वैज्ञानिक व तार्किक शिक्षा के आधार पर ही हम बढ़िया जनतंत्र व समाज का निर्माण कर सकते हैं, लेकिन सरकार गरीबों और अमीरों को अलग-अलग शिक्षा देकर सरकारी स्कूलों में अध्यापक भर्ती न कर स्कूल छोड़ने पर मजबूर कर रही है। कोषाध्यक्ष यशपाल व पूर्व प्रधान सुरेंद्र सैनी ने बताया कि उनकी मुख्य मांग है कि सरकारी स्कूलों को बंद करने की बजाए दाखिले के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य न कराए जाए और खाली पड़े 40000 पदों पर भर्ती की जाए। इसके अलावा जेबीटी के स्थानांतरण का सेकंड ड्राइव जल्द शुरू किया जाए व हटाए गए अतिथि अध्यापकों को अपने ही जिलों में एडजस्ट किया जाए, न्यू पेंशन स्कीम की जगह पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए व मासिक परीक्षा की जगह त्रैमासिक परीक्षा ली जाए। इस मौके पर सुशील कुमार जोगिंद्र ढांडा, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, दिनेश तंवर, जिले सिंह, रणधीर सिंह, अनुराधा, सुमन, संजीव कुमार, धर्मवीर, सोनी लाल आदि अध्यापक नेता मौजूद रहे।