फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मंच पर थिरके स्टूडेंट्स के कदम

मंच पर थिरके स्टूडेंट्स के कदम

Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंच पर थिरके स्टूडेंट्स के कदम
टैलेंट शो में स्टूडेंट्स ने मचाया धमाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में टैलेंट-शो का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चले टैलेंट शो में पहले दिन स्टूडेंट्स ने भाषण, कविता और पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं दूसरे दिन उन्होंने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मंच पर स्टूडेंट्स ने हिंदी फिल्मी और पंजाबी गानों पर धमाल मचाया।

शनिवार को समारोह का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. विकास दरयालमां ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गान, सामूहिक गान, मोनो एक्टिंग और प्ले आदि में हिस्सा लिया। नवजोत एंड ग्रुप ने सभी के सामने सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। गायन में दीपक (बीबीए) ने सूफी, मोहित सभरवाल (एमबीए) ने पंजाबी और राजन ने बैंड की धुन पर हिंदी-पंजाबी गानों को गाकर समां बांधा। एक्टिंग में बीबीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने एंटी रैगिंग नामक विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर कॉलेज में रैगिंग न लेने के लिए जागरूक किया। एमबीए प्रथम वर्ष की आरती ने भ्रूण हत्या विषय पर मोनो एक्टिंग से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. निर्मल कोमल (पंजाबी डिपार्टमेंट, एमएलएन कॉलेज) और डॉ. प्रकाश (एसोसिएट प्रोफेसर, पोलिटिकल साइंस, एमएलएन कॉलेज) ने सभी स्पर्धाओं में विजेताओं के नाम घोषित किए। इनमें एकल नृत्य में अमितोज प्रथम, सिमरन द्वितीय, सामूहिक नृत्य में शिवांक एंड ग्रुप भंगड़ा प्रथम, नवजोत एंड ग्रुप द्वितीय रहे। मिमिक्री में करण प्रथम रहे, जबकि पहले दिन हुई स्पर्धाओं के तहत भाषण में एमबीए की अंजलि प्रथम और बीबीए संकाय के दीपक द्वितीय स्थान पर रहे। कविता में एमबीए फाइनल की सिमरन अरोड़ा प्रथम व एमबीए प्रथम वर्ष की अनु द्वितीय स्थान पर रहीं। संस्थान के निदेशक डॉ. विकास दरयाल ने कहा कि समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को उजागर करना है, ताकि वह पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेकर पूर्ण विकास कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed