{"_id":"5986243d4f1c1b1b228b4568","slug":"15019633275-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापक पर लगाए छेड़छाड़ के आरोपों का संघ ने किया विरोध, एसपी व स्पीकर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापक पर लगाए छेड़छाड़ के आरोपों का संघ ने किया विरोध, एसपी व स्पीकर को सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राध्यापक पर लगाए छेड़छाड़ के आरोपों पर बिफरे, जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पाबनी कलां के अंग्रेजी प्राध्यापक पर लगाए जा रहे छेड़छाड़ के आरोपों पर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने एतराज जताया है। उन्होंने शनिवार को जिला प्रधान सतपाल के नेतृत्व में जिला सचिवालय में एसपी राजेश कालिया और स्पीकर आवास पर विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल को ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
जिला प्रधान सतपाल ने कहा कि प्राध्यापक बृजपाल पर हमलावरों के परिजनों और संबंधियों की ओर से जो छेड़खानी का आरोप लगाया जा रहा है, वह बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी छात्र और पूरा स्टाफ सदस्य प्राध्यापक के निर्दोष होने की बात कह रहे हैं। मौके पर उपस्थित स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर बच्चों से इस बारे में पूछताछ की है जिस पर सभी बच्चों ने आरोप को निराधार बताया, पूरे स्टाफ के साथ स्कूल की प्रबंधन समिति ने भी अध्यापक के निर्दोष होने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। जिसकी प्रति एसपी व स्पीकर को भी उपलब्ध कराई गई है। संघ ने ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस अवसर पर हसला के जिला प्रधान वेदप्रकाश ने कहा कि प्राध्यापक पर झूठा मामला बना अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला सचिव जयकृष्ण ने भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मौके पर प्रवीण कुमार, हंसराज, विजेंद्र, गुरनाम सिंह, सुशील कुमार, रमेश कुमार, बलविंद्र, सुरेंद्र, सेवा सिंह, जगदीश, तरसेम, बीर सिंह, कर्मबीर, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, बलजिंद्र, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।