फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 lakh fraud from youth to sent canada

कनाड़ा भेजने के नाम पर युवक से हड़पे 15 लाख रुपये, एंबेसी पर जांच हुई तो फर्जी चिकला वीजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
15 lakh fraud from youth to sent canada
साढौरा निवासी विजय कुमार को कनाडा भेजने के नाम पर दंपति समेत चार लोगों ने 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने कनाड़ा भेजने के लिए युवक को फर्जी वीजा बनाकर दिया। जब विजय की एंबेसी पर जांच हुई तो वह पकड़ा गया और उसे कनाडा जाने नहीं दिया गया। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसके रुपये नहीं लौटाए। उसने इसकी शिकायत एसपी को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दंपति समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढौरा निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2019 में पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात पंजाब के लुधियाना निवासी रमिंद्र सिंह व उसकी पत्नी सलोनी सलूजा, विशाल व रविंद्र कुमार के साथ हुई। आरोपियों ने उसे कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसे भी रोजगार के लिए विदेश भेज देंगे। आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये का खर्च आने की बात कहीं। उसने मार्च 2019 से फरवरी 2020 आरोपियों को 15 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने के लिए वीजा दिया और दिल्ली से फ्लाइट लेकर कनाडा जाने को कहा। जब वह वीजा लेकर दिल्ली एंबेसी पर पहुंचा तो वह उसकी जांच की गई। जांच के दौरान उसका वीजा फर्जी निकला। आरोपियों ने इस वीजा को स्वयं ही तैयार किया हुआ था। वीजा फर्जी होने के कारण उसे कनाडा जाने नहीं दिया गया। वह वहां से वापस आया और आरोपियों से बातचीत की। लेकिन आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांग, लेकिन आरोपियों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ एसपी को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed