फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 development works worth Rs 2.61 crore approved in the city

Yamuna Nagar News: शहर में 2.61 करोड़ रुपये के 15 विकास कार्य मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
15 development works worth Rs 2.61 crore approved in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के लिए 2.61 करोड़ रुपये के 15 विकास कार्य मंजूर हुए हैं। इन्हें सिरे चढ़ाने के लिए नगर निगम अफसरों की ओर से ई-निविदा लगा दी गई हैं। इसमें ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड मांग ली गई है।
ई-निविदा अनुसार वार्ड नौ के कीर्तिनगर स्थित आंबेडकर भवन में 5.39 लाख रुपये से रसोई व चहारदीवारी निर्माण, वार्ड चार के गांव बूड़िया स्थित जलघर में 7.58 लाख रुपये से शौचालय निर्माण, वार्ड चार के गांव बूड़िया स्थित सामुदायिक केंद्र में 6.87 लाख रुपये से चहारदीवारी निर्माण, वार्ड 12 में खजूरी रोड पर एमआरएफ सेंटर में 31.13 लाख रुपये से दीवार का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वार्ड चार के नाभ गांव में कृष्ण का माजरा में 21.93 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र का निर्माण, वार्ड 12 के गांव रायपुर में 26.69 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण, वार्ड 15 के हरिनगर व लाजपत नगर में 23.22 लाख रुपये से गलियों व नालियों का निर्माण, वार्ड 22 के गांव गोबिंदपुरा में 21.40 लाख रुपये से तालाब का नवीनीकरण, वार्ड 16 की बावा कॉलोनी में 22.13 लाख रुपये से गली व आरसीसी नाले का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 17 के लक्ष्मीनगर में 22.98 लाख रुपये से मनोज करियाना से कुलदीप के घर और पारस के घर से अनिल ठाकुर के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण, वार्ड 12 के गांव कामीमाजरा में बैकवर्ड धर्मशाला से इकराम के घर तक 1.88 लाख रुपये से नालियों का निर्माण, वार्ड 16 के हरबंसपुरा में 16.70 लाख रुपये से बिट्टू करियाना स्टोर से बूटर ट्रांसफार्मर और जगदीश के घर व बिट्टू करियाना स्टोर से ऑनलाइन सल्यूशन दुकान तक पाइप बिछाने का काम होगा।
वार्ड 15 में तीन लाख रुपये से सुभाष गली, न्यू मार्केट व पवन मग्गो के घर से तेजेंद्र सिंह के घर तक पाइप बिछाने का काम, वार्ड 16 के जोगिंद्र नगर में 25.67 लाख रुपये से रमेश बेरी के घर से चंद्रभान के घर और मेमोरियल स्कूल से सतपाल के घर व रमेश बेरी के घर से सुशांत के घर तक पाइप बिछाने का काम, वार्ड 11 के गांव गधौली में धर्मशाला में चहारदिवारी निर्माण व टाइल बिछाने का काम शामिल है।

शहर के लिए जरूरी कामों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह काम धरातल पर जल्द से जल्द शुरू कराए जा सकें, ऐसे प्रयास हैं। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ईनिविदाएं लगाई जा रही हैं।- सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed