फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   130 feet copper pipe stolen from oxygen plant of civil hospital

Yamuna Nagar News: सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से तांबे का 130 फीट पाइप चोरी

Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
130 feet copper pipe stolen from oxygen plant of civil hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिविल अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर लगे ऑक्सीजन प्लांट से 130 फीट के करीब तांबे का पाइप चोरी हो गया। सिविल अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सिविल अस्पताल की प्रधान चिकित्सक डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत कर्मी संदीप कुमार ने उनको बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से तांबे का पाइप चोरी कर लिया गया। चोरी किया गया पाइप 130 फीट के करीब था। पता लगने पर डॉक्टर ने पुलिस को बताया। सूचना पर पुलिस ने मौके का दौरा किया। यह प्लांट बंद है। आपातकालीन स्थिति में इसको चलाया जाता है। चोरी हुए पाइप की कीमत 5 हजार रुपये के करीब आंकी गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जुल्फकार ने बताया कि प्रधान चिकित्सक की शिकायत मिली है। शिकायत में ऑक्सीजन प्लांट से 130 फीट के करीब तांबे का पाइप चोरी होने का आरोप है। केस दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी है। यहां तैनात कर्मियों का सिविल अस्पताल में सुरक्षा प्रदान करना है। फिर भी चोर प्लांट से तांबे का पाइप चुरा ले गए। इसके अलावा सिविल अस्पताल के अपने निजी सुरक्षा गार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed