फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 Illegally Operating Schools to Be Shut Down

Yamuna Nagar News: गैरकानूनी रूप से चल रहे 13 स्कूल होंगे बंद

Tue, 21 Apr 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
13 Illegally Operating Schools to Be Shut Down
आमन्य स्कूलों को लेकर प्रका​शित समाचार। आर्काइव
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग गैरकानूनी रूप से चल रहे 13 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका पालन करवाने का निर्देश है। प्रबंधकों को तीन दिन में स्कूल बंद कर सूचना देनी होगी। आदेशों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। व्यासपुर में आंशिक मान्यता के साथ चल चार स्कूलों को 9 से 12 की कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं।
जिले में चल रहे अमान्य स्कूलों के खिलाफ समाचार प्रकाशित किए गए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से स्कूल बंद करने के सोमवार को आदेश जारी कर दिए। फिलहाल विभाग की ओर से अभी केवल 13 स्कूलों को यह नोटिस जारी किया है। वहीं स्कूलों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। विभाग का मानना है कि अभी कई और स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने पिछले सप्ताह नोटिस जारी कर स्कूलों को दस्तावेजों के साथ तलब किया था। विभाग ने जगाधरी के 13 और व्यासपुर के चार स्कूलों को कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। इसमें 13 स्कूल ऐसे हैं जो पूरी तरह गैरकानूनी हैं। बता दें कि इन स्कूलों में कानून ही नहीं बल्कि बच्चों का भविष्य व जीवन भी दांव पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जगाधरी खंड के 13 स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इनमें पांच स्कूल पहली से पांचवीं और आठ स्कूल पहली से आठवीं तक हैं। पहली से पांचवीं तक के बाल भारती विद्या मंदिर सुखपुरा, बाल भारती विद्या मंदिर भारत सेवक नगर जगाधरी, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल पुराना छछरौली रोड जगाधरी, सत्यमेव जयते मिडल स्कूल आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा, मोहम्मदी पब्लिक स्कूल जोगिंद्र नगर बंद करने के आदेश हैं।
वहीं पहली से आठवीं तक श्रीकृष्णा आदर्श विद्या मंदिर लक्ष्मी नगर कैंप, पुराना हमीदा स्थित गंगा एकेडमी स्कूल, आरएस विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी, यमुना पब्लिक स्कूल छोटी लाइन, सनराइस हाई स्कूल तीर्थनगर बाडी माजरा, राइसिंग स्टार कॉन्वेंट स्कूल मुगलवली व्यासपुर, पिरलैंड इंटरनेशनल स्कूल कलावड़ सरस्वतीनगर, न्यू मॉडल हाई स्कूल तलाकौर सरस्वतीनगर बंद करने के आदेश दिए हैं। संवाद
ये स्कूल नौ से 12 तक की कक्षाएं करेंगे बंद
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से व्यासपुर के चार स्कूलों को नौंवी से 12वीं की कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। चूंकि इन स्कूलों के पास केवल पहली से आठवीं तक की मान्यता है। इसमें सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल शाहकामेशपुर, ब्राइट स्किल इंटरनेशनल स्कूल रामपुर कंबोयान, जय गीतांजलि विस्डम पब्लिक स्कूल मारवा कलां शामिल हैं। इन्हें नौवीं व 12वीं तक की कक्षाएं बंद करनी होगी।
व्यासपुर के चार स्कूलों में बिना अनुमति के कक्षाएं लगाई जा रही थीं, जो बंद करने के आदेश दिए हैं। स्कूलों को कक्षाएं बंद करके सूचना देनी होगी। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।

बिना अनुमति चल रहे जिले के 13 स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। प्रबंधकों को तीन दिन में इस पर कार्रवाई करनी होगी। बीईओ को इसका पालन करवाने के आदेश दिए हैं। आदेश न मानने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अशोक राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

आमन्य स्कूलों को लेकर प्रकाशित समाचार। आर्काइव

आमन्य स्कूलों को लेकर प्रकाशित समाचार। आर्काइव

आमन्य स्कूलों को लेकर प्रकाशित समाचार। आर्काइव

आमन्य स्कूलों को लेकर प्रकाशित समाचार। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed