{"_id":"6619b43a06d9bdc7a009aba4","slug":"13-domestic-gas-cylinders-kept-illegally-in-the-factory-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117311-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैक्ट्री में अवैध रूप से रखे 13 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैक्ट्री में अवैध रूप से रखे 13 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद
Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री उडनदस्ता ने शुक्रवार को नाहरपुर स्थित डिको प्लाईवुड में कार्रवाई कर फैक्ट्री में अवैध रूप से रखे 13 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए । फैक्ट्री मालिक सिलिंडरों के संबंध में सही जानकारी नहीं दे सका। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के विक्रम कुमार ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उडनदस्ता को सूचना मिली थी कि डिको प्लाईवुड फैक्ट्री में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर का भंडारण किया जा रहा है इस सूचना पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उडनदस्ता ने फैक्ट्री में दबिश दी। इस दौरान उडनदस्ता ने एएफएसओ अवतार सिंह व विक्रम कुमार को मौके पर बुलाया। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से नौ गैस सिलिंडर बरामद हुए। ये सिलिंडर सीलबंद थे। इनके अलावा दो सिलिंडर खाली भी मिले हैं। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में सिलिंडरों का अवैध रूप से भंडारण किया गया था। सभी सिलिंडरों को कब्जे में लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।