{"_id":"68979726d424448fb6075827","slug":"12-to-3-day-rapid-revision-program-in-dental-college-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-142065-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेंटल कॉलेज में 12 से तीन दिन रैपिड रिवीजन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेंटल कॉलेज में 12 से तीन दिन रैपिड रिवीजन कार्यक्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जेएन कपूर डीएवी डेंटल कॉलेज में 12 से 14 अगस्त तक स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए रैपिड रिवीजन कार्यक्रम समीक्षा 6.0 किया जाएगा। इसकी तैयारियां कॉलेज में चल रही है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. आईके पडित ने बताया कि इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरियोडोंटिस्ट के बैनर तले एसोसिएशन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निम्फिया पंडित की अध्यक्षता में पेरियोडोंटिस्ट व ओरल इम्प्लांटोलॉजी विभाग, डॉ. शालिनी गुगनानी व डॉ. दीपिका बाली के सहयोग से लगातार छठी बार कार्यक्रम हो रहा है।
एसोसिएशन ने कॉलेज को इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरियोडोंटिस्ट द्वारा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम के संचालन के लिए चुना गया है।
तीन दिन तक चलने वाले समीक्षा 6.0 कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, दिल्ली, नोएडा के 28 डेंटल कॉलेजों के 120 प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नेपाल के तीन डेंटल कॉलेजों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी पंजीकरण कराया है। स्नातकोत्तर विद्यार्थी कार्यक्रम के लिए उत्साहित हैं। इसमें देश के 26 विशेषज्ञ पीरियडोनटोलॉजी व ओरल इम्प्लांटोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान देंगे।