Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 lakh duped in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे

Sat, 01 Nov 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
12 lakh duped in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से 12.05 लाख रुपये हड़प लिए गए। दोनों लोगों ने संबंधित थाने में शिकायतें दी। इस पर पुलिस ने पांच-पांच लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर लिया।
थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव अलीशेरपुर माजरा के राजेंद्र कुमार ने बताया कि 24 जुलाई 2024 में विदेश जाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-8 सी में एससीओ 126-127 में बने दफ्तर में संपर्क किया। यहां रोहित, गुनगुन, सुरेंद्र, स्नेहा, इशप्रीत मिले। इन लोगों ने बताया कि वह काफी युवाओं को विदेश भेज चुके हैं और कहा कि वे उसे भी विदेश भेज देंगे।
विज्ञापन

इसकी एवज में यह लोग 10 सितंबर 2025 तक विदेश भेजने का भरोसा देते रहे। साथ ही इस बीच अलग-अलग उससे 8.80 लाख रुपये व दस्तावेज भी लिए और विदेश नहीं भेजा। इन लोगों से अपने 8.80 लाख रुपये वापस मांगे तो इन्होंने देने से इन्कार कर दिया। जांच अधिकारी रमन का कहना है कि शिकायत पर आरोपियों को नामजद कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में जमना गली निवासी हेमलता ने बताया कि बेटा रुशल 12वीं की पढ़ाई के बाद विदेश में नौकरी के लिए जाना चाहता था।
इसके लिए वर्ष-2024 में ऐसे लोगों की तलाश कर रहे थे जो युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। इस बीच किसी परिचित से हेमराज, रिया शर्मा, जसप्रीत सिंह, अंकिता व सौरभ के बारे में पता चला कि यह लोग युवाओं को नौकरी के लिए विदेश भेजते हैं।

बेटे को विदेश भेजने के लिए नवंबर-2024 में 3.25 लाख रुपये और बेटे के दस्तावेज लिए। काफी समय बाद भी बेटे को विदेश नहीं भेजा। तब अपने 3.25 लाख रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने देने से इन्कार कर दिया। साथ ही धमकी देने लगे। तब इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी प्रदीप का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों को नामजद कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed