फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11000 lamps lit in Suryakund temple

Yamuna Nagar News: सूर्यकुंड मंदिर में जले 11000 दीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
11000 lamps lit in Suryakund temple
यमुनानगर। अमादलपुर गांव स्थित प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में महोत्सव मनाया गया। यहां सुबह भगवान श्रीराम का कीर्तन व यज्ञ हुआ। इसके बाद पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीराम के विग्रह का व राम दरबार का नगर भ्रमण कराया गया। शाम बाद मंदिर के सूर्यकुंड के चारों ओर श्रद्धालुओं ने 11000 दीप जलाए। मौके पर सुखबीर राणा, रोमी राणा, काका राणा, बंटी राणा, आशु राणा, मनोज राणा, सतीश सैनी, अमित गोयल, सोनू, संजीव गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


यमुना घाट पर किया श्रीराम का पंचद्रव्य अभिषेक
बाडीमाजरा पुल समीप यमुना घाट स्थित श्रीहनुमान मंदिर में श्रीराम का पंचद्रवय दूध, दही, घी, शहद व शक्कक्से अभिषेक किया गया। पंडित राजेश शास्त्री ने बताया की इससे पूर्व गणेश व हनुमान पूजन भी किया गया। दीपक बडोला व पंडित माधवानंद मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। दीपक बडोला ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर हुए समारोह से पूरा यमुनानगर जिला राममय हो गया है। क्योंकि 500 साल बाद यह क्षण आया है, इसलिए इस दिन को दिवाली जैसे मनाया जा रहा है। मौके पर नरेश गुप्ता, श्रीकांत चौहान, नरेश वर्मा, प्रीति विश्वास, अमित व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed