फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11 people, including six JEs, who sold transformers at the shop by rigging, were convicted, the court would sentence 16

हेराफेरी कर दुकान पर ट्रांसफार्मर बेचने वाले छह जेई समेत 11 लोग दोषी करार, 16 को कोर्ट सुनाएगी सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
11 people, including six JEs, who sold transformers at the shop by rigging, were convicted, the court would sentence 16
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरिंद्र शर्मा की कोर्ट ने सरकारी ट्रांसफार्मर ठीक करवाने के बहाने दुकान पर बेचने के मामले में छह जेई समेत 11 लोगों को दोषी करार दिया है। दोषियों को 16 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। करीब पांच साल से ये मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जेई राकेश कुमार, जगाधरी की रूप नगर कालोनी निवासी जेई प्रवीन कुमार, फर्कपुर निवासी जेई अनिल कुमार, मैहलावाली निवासी जेई संजीव कुमार, सेक्टर-3 निवासी जेई प्रवीन कश्यप, लाडवा निवासी जेई गुरमीत सिंह ,गंगोह सहारनपुर निवासी सचिन कुमार, ढांड कैथल निवासी रमन कुमार, ननौता सहारनपुर निवासी अजय कुमार, करनाल के इंद्री निवासी संदीप कुमार व गुलाब नगर निवासी राधेश्याम को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन

ये था मामला
फर्कपुर पुलिस ने यूएचबीवीएन विजिलेंस धूलकोट अंबाला के जेई मनोज पुरी की शिकायत पर 26 अक्टूबर 2016 को केस दर्ज किया था। जेई मनोज पुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने ममीदी रोड स्थित शुभम इलेक्ट्रानिक्स पर छापामारी की। जांच में पता चला कि दुकान का मालिक अजय कुमार, बिजली निगम के जेई के साथ मिलकर सरकारी ट्रांसफार्मर की खरीद फरोख्त करता है। ट्रांसफार्मर से सामान निकालकर उसे प्राइवेट ट्रांसफार्मर में डाल देता है। इससे दोनों पक्ष रुपये कमा रहे हैं। जांच के दौरान दुकान पर 11 ट्रांसफार्मर मिले, जिसमें से चार सरकारी थे। आरोपी ने माना कि तीन ट्रांसफार्मर लाडवा तैनात जेई से व एक जगाधरी सिटी सब डिविजन में कार्यरत जेई से खरीदे गए हैं। नियमानुसार कर्मचारी ट्रांसफार्मर को प्राइवेट व्यक्ति को नहीं दे सकता। मामले में संलिप्त जेई ने सरकारी संपत्ति बेचकर गैर कानूनी कार्य किया है। तब पुलिस ने इस मामले में कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कालोनी निवासी जेई राकेश कुमार, जगाधरी की रूप नगर कॉलोनी निवासी जेई प्रवीन कुमार, फर्कपुर निवासी जेई अनिल कुमार, मैहलावाली निवासी जेई संजीव कुमार, सेक्टर-3 निवासी जेई प्रवीन कश्यप, लाडवा निवासी जेई गुरमीत सिंह ,गंगोह सहारनपुर निवासी सचिन कुमार, ढांड कैथल निवासी रमन कुमार, ननौता सहारनपुर निवासी अजय कुमार, करनाल के इंद्री निवासी संदीप कुमार व गुलाब नगर निवासी राधेश्याम पर केस दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारियों द्वारा की गई। शुक्रवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed