फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11.18 lakh cheated from SPO in the name of insurance policy

बीमा पॉलिसी के नाम पर एसपीओ से 11.18 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
11.18 lakh cheated from SPO in the name of insurance policy
यमुनानगर/ साढौरा। हरियाणा पुलिस के स्पेशल पुलिस आफिसर (एसपीओ) हवेली गांव निवासी सुरजीत सिंह के साथ दो आरोपियोें ने जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर 11.18 लाख की ठगी कर ली। आरोपियोें ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का सलाहकार बताकर उसे अपने जाल में फंसाया। एसपीओ की शिकायत पर साढौरा थाना पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हवेली निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 2019 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। वह 25 फरवरी 2019 से हरियाणा पुलिस में एसपीओ है। उसने भारतीय एक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से कई पॉलिसी खरीदी थी। इस पर उसके पास कंपनी की तरफ से फोन आते रहते हैं। कुछ दिन पहले अभिषेक बंसल नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को भारतीय एक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का सलाहकार बताया और कहा कि उसकी ग्राहक रिपोर्ट ठीक नहीं है। ग्राहक रिपोर्ट ठीक करने के लिए उसे कंपनी के अकाउंट में 50 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। उसने यह पैसे जमा नहीं करवाए तो उसे खरीदी गई पॉलिसी का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने आरोपी को अपना डेबिट कार्ड नंबर व ओटीपी बता दिया। इस दौरान उसके अकाउंट से 48923 रुपये कट गए। इसके बाद 19 सितंबर 2019 को उसके पास एक अन्य व्यक्ति रवि का फोन आया। रवि ने कहा कि वह इंश्योरेंस कंपनी का सलाहकार बोल रहा है। उसने उसे पॉलिसी बांड देने का झांसा देकर उससे ओटीपी नंबर पूछा। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसे ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद उसके अलग-अलग अकाउंट से 11 लाख 18 हजार 629 कट गए। इसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। परेशान होकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर ब्रांच की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- दीदार सिंह, थाना प्रभारी साढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed