फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   100 to 150 rupees are being charged for registration

Yamuna Nagar News: पंजीकरण के वसूले जा रहे 100 से 150 रुपये

Sat, 04 Oct 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
100 to 150 rupees are being charged for registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाला पैसा अभी लोगों के हाथ में आया भी नहीं और काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों महिलाओं से महिलाओं से 100 से 150 रुपये तक वसूल रहे हैं। योजना के तहत पंजीकरण नि:शुल्क है पर रुपये न देने पर सीएससी संचालक महिलाओं का आवेदन भरने से मना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 920 सीएससी हैं। इनमें से 618 ग्रामीण व 302 शहरी क्षेत्र में हैं। किसी भी सीएससी संचालक ने अपने यहां भरे जाने वाले फार्माें के शुल्क और कामों की सूची नहीं लगा रखी है। इससे लोगों को पता ही नहीं चलता कि किस काम के लिए कितने रुपये देने हैं।
विज्ञापन

सीएससी संचालक केंद्र में आने वाले लोगों से हर काम के कम से कम 50 से 100 रुपये तक लेते हैं। वहीं जिले में किसी भी सीएससी पर ये सूची चस्पा नहीं की गई है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा औचक निरीक्षण से पहले ही सीएससी संचालक को सतर्क करने पर अस्थायी तौर पर रेट लिस्ट भी लगा दी जाती है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी शुल्क की सूची व कंप्यूटर आदि की वीडियो बनाकर चले जाते हैं। उनके जाते ही सूची को फिर से उतार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed