{"_id":"63964b2a648a80713c3802a1","slug":"10-players-will-show-stamina-in-tennis-and-20-in-weight-lifting-yamuna-nagar-news-knl1303516159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टेनिस में 10 और वेट लिफ्टिंग में 20 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टेनिस में 10 और वेट लिफ्टिंग में 20 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
वेट लिफ्टिंग के सेंटर पर खेलाभ्यास करते खिलाड़ी व निरीक्षण करते जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधि?
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। खेलो हरियाणा यूथ गेम्स (अंडर-18 आयु वर्ग) की 27 स्पर्धाओं में से टेनिस व वेट लिफ्टिंग के लिए जिले को मेजबानी मिली है। इसके चलते यहां दोनों स्पर्धाओं में 16 से 18 दिसंबर तक के मुकाबलों में प्रदेश के सभी जिलों से कुल 528 खिलाड़ी (440 वेटलिफ्टिंग व 88 टेनिस के लड़के-लड़कियां) हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इनमें 30 खिलाड़ी (20 वेटलिफ्टिंग व 10 टेनिस के लड़के-लड़कियां) जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से हो गया है। इन खिलाड़ियों से गृह जिले में राज्य स्तर पर स्पर्धाओं के आयोजन होने के कारण पदक की उम्मीद ज्यादा बढ़ी हुई हैं, क्योंकि इन्हें जिले में कई वर्षों से अभ्यास और खेल का अनुभव है। राज्य स्तर पर खेलो हरियाणा यूथ गेम्स के लिए जिला स्तर पर चयनित 30 खिलाड़ियों वेटलिफ्टिंग के 20 में दस लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं। इसी तरह टेनिस के पांच-पांच लड़के-लड़कियां हैं। इनमें काफी संख्या में खिलाड़ी तेजली व सरकारी नर्सरी के भी हैं। यह खिलाड़ी खेलो हरियाणा यूथ गेम्स के लिए चयन के बाद से अपने-अपने सेंटर पर सुबह-शाम पदक की आस लिए अभ्यास में जुट गए हैं। जहां अपने कोच से खेल की बारीकियां सीखने में पसीना बहाते दिख रहे हैं।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तर पर खेलो हरियाणा यूथ गेम्स (अंडर-18 आयु वर्ग) की 27 स्पर्धाओं में से टेनिस व वेट लिफ्टिंग के लिए जिले को मेजबानी मिली है। जिसके आयोजन को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। साथ ही गेम्स में शामिल विभिन्न स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों को उनके कोच और वह स्वयं उनके बीच जाकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि खेलो हरियाणा यूथ गेम्स में जिले के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतेंगे।
विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेगा 5000 रुपये
राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम गेम में विजेताओं को गोल्ड मेडल पर 5000 रुपये, सिल्वर मेडल पर 3000 रुपये व ब्रांज मेडल पर 2000 रुपये की राशि इनाम में दी जाएगी। साथ ही विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को ट्रैक सूट भी दिए जाएंगे।