फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   wife and two daughter murder

पत्नी, दो अबोध बेटियों को चाकू से गोदा

Sat, 30 Nov 2013 11:24 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
 wife and two daughter murder
गांव राजगढ़ में शुक्रवार रात एक नशेड़ी ने नशे के लिए पत्नी से पैसे नहीं
विज्ञापन
मिलने पर अपनी पत्नी, नौ माह और ढाई साल की दो मासूम बेटियों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी मनोज ने अपने पेट में भी चाकू से कई वार किए। उसे गंभीर हालत में एचवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुरा थाना पुलिस ने मृतका सरिता (23) के भाई सुरेंद्र के बयान पर मनोज के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या व हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। सुरेंद्र की शिकायत पर मनोज के भाई लक्ष्मण, भरत, मां अंतर देवी पर भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भरत को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि राजगढ़ निवासी मनोज एक फैक्टरी में अस्थायी मजदूर है। उसका अपनी पत्नी सरिता के साथ नशे के कारण अक्सर झगड़ा होता था। नशे की लत पूरी करने के लिए वह पत्नी से पैसे लाने के लिए झगड़ता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसका सरिता से पैसे के लिए ही झगड़ा हुआ और उसने तैश में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए। सरिता खुद को बचाकर घर से बाहर भागी लेकिन उसे बचाने आसपास का कोई व्यक्ति नहीं आया। पत्नी की हत्या करने के बाद मनोज ने अपनी नौ माह की बेटी अनु और ढाई साल की बेटी मधु को भी चाकू के गोदकर मार डाला।

गांव की सरपंच मंगना देवी का कहना है कि मनोज अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। एक बार उसने सरिता पर तेल डालकर जलाने का प्रयास भी किया था।



मनोज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे अस्पताल से छूटते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके भाई भरत को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। शेष दो लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी।
- जय सिंह, प्रभारी, रामपुरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed