फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather Haryana: Weather will be variable till December 29 in Haryana

Weather Haryana: रविवार को हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद, 29 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

Mon, 27 Dec 2021 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 01:54 AM IST
सार

रविवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगह बारिश हुई। इसे रबी की फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

विज्ञापन
Weather Haryana: Weather will be variable till December 29 in Haryana
रोहतक में बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के बदले मिजाज के चलते रविवार सुबह से ही बादल छाये रहने के बाद प्रदेश में दोपहर को हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया। बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। किसानों के अनुसार यह बारिश रबी की फसलों के लिए सोने पर सुहागा होगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे तथा बारिश व कोहरा छाने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार से मौसम परिवर्तन होने की संभावना जताते हुए बारिश की आशंका जताई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने से सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। प्रदेश में कई जिलों में दोपहर तो कई जगह शाम करीब को बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह बाद ठंड में कहर बरसाना शुरू कर दिया था। पाला गिरने से प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी माइनस में भी पहुंच गया था, लेकिन एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से रबी की फसलों को फायदा

किसानों की माने तो रबी की फसल के लिए कड़ाके की ठंड व कोहरा जरूरी होता है। इस बारिश के बाद से कोहरा भी नजर आएगा। जिससे रबी की फसल को फायदा होगा। बारिश के कोहरे और ठंड से सीजन की फसल बेहतर होने की उम्मीद जागी है, क्योंकि यह बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। यह बारिश सरसों, जौ व गेहूं की फसल को फायदा करेगी। 

29 तक रहेगा मौसम परिवर्तनशील, बारिश की संभावना

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों से लगातार एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव जारी है। जिसकी वजह से पंजाब और राजस्थान व उत्तर पश्चिमी हरियाणा पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बन गया है और पवनों की दिशा में बदलाव हो गया है।

दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों और पछुआ पवनों (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के मिलन से मैदानी राज्यों में 26 से 29 दिसंबर तक विशेषकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में हल्की से सामान्य बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है। दिसंबर और जनवरी में हल्की बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होती है। 30 दिसंबर से आसमान साफ होगा।

हलकी बारिश से फसलों को फायदा पहुंचेगा। ओलावृष्टि से नुकसान की संभावना बन जाती है। लेकिन दिसंबर व जनवरी के दौरान हलकी बारिश सरसों, जौ व गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होती है। -डॉ. वजीर सिंह, कृषि उप निदेशक, कृषि एवं पशुपालन विभाग नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed