फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   water management expert from Singapore's tricks

सिंगापुर के विशेषज्ञ सिखाएंगे जल प्रबंधन का गुर

Wed, 05 Feb 2014 01:15 PM IST
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, गुड़गांव
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 05 Feb 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
water management expert from Singapore's tricks

गुड़गांव में जल प्रबंधन के लिए सिंगापुर के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। विशेषज्ञों के एक दल ने शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने विशेषज्ञों को पानी की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

विज्ञापन


गुड़गांव में दिल्ली की तर्ज पर जल बोर्ड के गठन को करीब-करीब मंजूरी मिल गई है। निगमायुक्त के सुझाव पर मुख्य सचिव एसी चौधरी ने इसकी पैरवी कर इसे सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। निगम सदन की बैठक में भी जल बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजा जा चुका है। इसके गठन की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के बीच सिंगापुर के विशेषज्ञों की मदद मांगी गई है। निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जल प्रबंधन गुड़गांव जैसे शहर के लिए अति आवश्यक है। यहां आने वाले 10-15 सालों में पानी का घोर संकट होता दिख रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले ही स्थिति को सुधरना होगा। जल बोर्ड के बाद इस संकट को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीवेज और दूसरे तरीकों से हजारों मीट्रिक गैलन पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। उसका प्रबंधन कर शहरवासियों को पानी की किल्लत से बचाया जा सकता है। यह तभी संभव है जब यहां जल प्रबंधन बोर्ड गठित किया जाए। गुड़गांव में स्थिति दूसरे शहरों से भिन्न है। यहां शहर दो हिस्सों में बंटा है। जिसे नया और पुराना नाम दिया गया है। यहां विडंबना यह है कि पानी की सप्लाई पुराने शहर से नए शहर में की जा रही है जबकि सीवर का फ्लो नए से पुराने शहर में है। यह एक प्रकार से चुनौति पूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए विशेषज्ञों की सलाह और मदद ली जा रही है। सिंगापुर के विशेषज्ञ मार्कस लिम और स्टेनली सैमुअल सिंगापुर सहित चीन, मलेशिया, वियतनाम, फिलीपिंस और भारत के जबलपुर में जल प्रबंधन पर काम कर चुके हैं। इनके पास हर स्थिति से निपटने का अनुभव है। लिहाजा यहां जल प्रबंधन के लिए इनकी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आबादी, जरूरत, स्त्रोत, मौजूदा व्यय आदि तमाम विषयों पर स्टडी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed