फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   War of words between Congress and BJP over extension of election date in Haryana

Haryana: चुनाव की तारीख बढ़ाने पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, कांग्रेस MP बोले- BJP के लिए काम कर रहा आयोग

Sun, 01 Sep 2024 04:13 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 01 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

भाजपा नेता अनिल विज ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह भाजपा की लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चुनाव की तिथियों में संशोधन लोगों के हित में किया गया है। यदि कांग्रेस को यह प्रक्रिया पसंद नहीं है।

विज्ञापन
War of words between Congress and BJP over extension of election date in Haryana
कांग्रेस और भाजपा नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर करने के चुनाव आयोग के फैसले ने सियासी हलचल को तेज कर दिया है। इस निर्णय पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने चुनाव आयोग के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने तदर्थवाद के तहत सरकार चलाई है और अब उसी तदर्थवाद के तहत चुनाव की तारीखें तय की हैं। तिथियों में बदलाव से प्रशासन, मतदाता, और समय सारिणी प्रभावित हुई है, लेकिन इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह भाजपा की विफलता का संकेत है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लगातार हार का सामना कर रहे उम्मीदवारों को बदलने की बात पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस मुद्दे पर कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं। अगर चुनाव कल भी होते हैं तो हम तैयार हैं। भाजपा सत्ता विरोधी लहर के चलते चुनाव को टालने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, हम आराम से जीतेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दे रही है, जिनकी जीतने की क्षमता है।



कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भी अब भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तारीखों में बदलाव भाजपा की हार के डर को दर्शाता है। हरियाणा में भाजपा की अलोकप्रिय सरकार का हर निर्वाचन क्षेत्र में भारी अंतर से पराजित होना तय है।



इस बीच, भाजपा नेता अनिल विज ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह भाजपा की लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चुनाव की तिथियों में संशोधन लोगों के हित में किया गया है। यदि कांग्रेस को यह प्रक्रिया पसंद नहीं है, तो वे घर पर बैठ सकते हैं। जिन्हें यह प्रक्रिया पसंद है, उन्हें मतदान करने दिया जाए।



वहीं, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के लिए हिमाचल भवन पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed