फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   voter i-card in dronacharya mahavidyalaya

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में आज बनेगा वोटर आई-कार्ड

Fri, 07 Mar 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Fri, 07 Mar 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
voter i-card in dronacharya mahavidyalaya
‘अमर उजाला वोटर रजिस्ट्रेशन अभियान’ के तहत शनिवार को शहर के द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जा रहा है। ‘अमर उजाला’ की इस पहल में कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन भी सहयोगी है। इस अभियान के जरिए आज कॉलेज के छात्रों को वोट बनवाने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से भी कॉलेज कैंपस में छात्रों को जागरूक किया गया। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को वोट बनवाने का महत्व बताया गया। शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कॉलेज परिसर में लगने वाले वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप में गुड़गांव के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) पुष्पेंद्र सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

एडीसी छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं स्वस्थ लोकतांत्रिक मूल्यों के संबंध में मतदान कितना कारगर हो सकता है, इसके बारे में भी सभी को बताया जाएगा। इस मौके पर गुड़गांव चुनाव कार्यालय की ओर से कैंपस में हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा। वहां पर छात्र, शिक्षक समेत अन्य युवा भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। बशर्ते उसकी उम्र एक जनवरी, 2014 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष सपड़ा ने बताया कि छात्रों को ‘अमर उजाला वोटर रजिस्ट्रेशन अभियान’ के बारे में कक्षाओं के दौरान भी बताया जा रहा है। कॉलेज द्वारा अपने स्तर पर छात्रों के रजिस्ट्रेशन भी किये जाएंगे।


द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव ने कहा कि यह सामाजिक और लोकतांत्रिक सरोकार का विषय है। इस प्रकार के अभियान का हिस्सा बन काफी अच्छा महसूस हो रहा है। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियाें को इसके बारे में बताने के लिए नोटिस भी लगाई गई है।

अपने साथ यह जरूर लाएं
- पहचान पत्र के तौर पर पैन कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट व अन्य
- रिहायश पते के रूप में आधार कार्ड या बिजली का बिल या राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
- हाईस्कूल मार्कशीट की फोटोकॉपी
- अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed