{"_id":"fdb2f1a09e825418d44104bd7a1a49a7","slug":"two-persons-died-in-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
रेवाड़ी/ब्यूरो।
Updated Sun, 17 Nov 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाले एनएच-8 पर रोड रोलर से टकराने पर कार चालक की मौत हो गई।
वहीं एनएच-71 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने रोड रोलर चालक और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आलियावास निवासी देवेंद्र सिंह कार से बावल से गुड़गांव की तरफ जा रहा था।
एनएच-8 पर साल्हावास के पास सड़क के किनारे चल रहा रोड रोलर अचानक रोड के बीच में आ गया।
इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे रोड रोलर में जा घुसी।
हादसे में कार चालक देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर रोलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उधर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 71 पर बीकानेर कट पर शनिवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह आसपास ही घूमता रहता था।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखा गया है।