{"_id":"6687ed081e7c0257cf0643b0","slug":"two-officers-did-not-attend-district-public-relations-and-grievance-committee-meeting-in-jhajjar-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में नहीं पहुंचे दो अधिकारियों, मंत्री ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में नहीं पहुंचे दो अधिकारियों, मंत्री ने भेजा नोटिस
Fri, 05 Jul 2024 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:25 PM IST
सार
हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक हुई। संवाद भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राज्य सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने की। बैठक में दो अधिकारी आए ही नहीं। उन्हें मंत्री ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बैठक में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक संवाद भवन में शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने की। बैठक में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। वहीं, बैठक में मार्केट कमेटी सचिव और जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शामिल ही नहीं हुए। उनके बैठक में नहीं आने पर राज्य मंत्री ने डीसी को दोनों अधिकारियों के स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने बैठक में अपनी जगह अन्य कर्मचारियों को भेजा हुआ था। इस पर मंत्री ने नाराजगी दिखाई और पूछा कि क्या दोनों अधिकारियों को बैठक के बारे में जानकारी नहीं थी। मार्केट कमेटी सचिव की तरफ से आए कर्मचारी ने बताया कि मैडम कार्यालय में बैठी हैं जबकि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से आए कर्मचारी ने बताया कि डीएफएससी 12 जुलाई तक छुट्टी पर है।
विज्ञापन
इस पर मंत्री ने कर्मचारी से पूछा कि छुट्टी किससे अप्रूव करवाई है तो उन्होंने बताया कि मुख्यालय से ली हुई है। राज्य मंत्री ने डीसी को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी के मुख्यालय को भी पत्र लिखा जाए और दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट की जाए।