फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two minors died due to drowning in a pond in Narnaul

Haryana: जोहड़ में डूब रहा था प्रेम, बचाने के लिए पानी में कूदा दोस्त; दोनों नाबालिगों की डूबने से हुई मौत

Sat, 10 Aug 2024 06:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नारनौल
अमर उजाला नेटवर्क, नारनौल Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 06:54 PM IST
सार

हरियाणा के नारनौल एक जोहड़ में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। गोताखोरों के अभाव में एक युवक का शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Two minors died due to drowning in a pond in Narnaul
जोहड़ में डूबने से दो नाबालिगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के अटेली क्षेत्र के गांव घड़ी (खारीवाडा) के जोहड़ में नहाने उतरे दो नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार की टीम, दमकल विभाग के कर्मी व ग्रामीण  शवों को बहार निकालने में जुट गए, लेकिन गोताखोरों के अभाव में काफी देर बाद एक युवक का शव मिल सका। इसके बाद दूसरे युवक का शव करीब साढे 4 बजे मिला। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव घड़ी निवासी 15 वर्षीय गौरव और 16 वर्षीय प्रेम प्रकाश गांव के ही जोहड़ में दोपहर करीब एक बजे नहाने के लिए गए थे, लेकिन उनको क्या पता था कि यह पानी उन पर काल बनकर टूटेगा। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश को तैरना कम आता था, जब अधिक पानी के कारण वह डूबने लगा तो गौरव उसे बचाने के प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन


लेकिन दोनों ही पानी में डूब गए। गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत के कारण गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। यह दोनों युवक दसवीं कक्षा के छात्र थे। प्रेम प्रकाश राजकीय उच्च विद्यालय घड़ी में पढ़ता था, वहीं दूसरा युवक गौरव इंडस वैली दौंगड़ा अहीर में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह जोहड़ नहरी पानी से जुड़ा हुआ है साथ ही बरसात के कारण पानी की गहराई करीब 20 से 25 फीट है। करीब तीन बजे प्रेम प्रकाश का शव निकाल लिया गया था, इसके बाद करीब साढे चार बजे गौरव का शव मिला। इन दोनों शवों को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। 


बता दें कि दो दिन पहले भी नारनौल में एक युवक की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। जिसका शव 14 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद किया था। अब दो दिन बाद दो नाबालिगों की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed